एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी के नोएडा में कल से 30 सितंबर तक लागू रहेगी धारा 144

सभी सिनेमा हॉल, जिम, तरणताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार व सभागार और इस प्रकार के अन्य स्थान 20 सितंबर तक नहीं खोले जाएंगे.

नोएडा: कोविड-19 महामारी के चलते भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए अनलॉक-4 की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में 30 सितंबर तक धारा 144 लागू की गई है. अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से अनलॉक-4 घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इसकी वजह से एक सितंबर से 30 सितंबर तक जनपद में धारा 144 लागू रहेगी.

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इसके तहत निषिद्ध क्षेत्र में केवल चिकित्सीय और आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के लिए अंदर व बाहर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. सभी स्कूल, कॉलेज, प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान आदि 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सभी सिनेमा हॉल, जिम, तरणताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार व सभागार और इस प्रकार के अन्य स्थान 20 सितंबर तक नहीं खोले जाएंगे.

सामूहिक गतिविधियां 20 सितबंर तक प्रतिबंधित

द्विवेदी ने बताया कि सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम व अन्य सामूहिक गतिविधियां 20 सितबंर तक प्रतिबंधित रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के अलावा अन्य के लिए आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अंदर ही रहेंगे.

अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं निकलेगा और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना वर्जित है. इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में सामने आए कोरोना के पांच हजार से ज्यादा नए मामले, 63 और लोगों की मौत

यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget