एक्सप्लोरर

यूपी में सामने आए कोरोना के पांच हजार से ज्यादा नए मामले, 63 और लोगों की मौत

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में अब तक 56,26,897 नमूनों की जांच की जा चुकी है जो किसी भी प्रदेश में सर्वाधिक है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 63 मरीजों की मौत हो गई और 5061 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 63 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3486 हो गई है.

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 5061 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वक्त 54758 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, अब तक 172140 लोग कोविड-19 संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 136585 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 5626897 नमूनों की जांच की जा चुकी है जो किसी भी प्रदेश में सर्वाधिक है.

27,263 लोग होम आइसोलेशन में हैं

अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ''प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 54,788 है जिसमें से 27,263 लोग होम आइसोलेशन में हैं. अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं. अब तक 1,00,682 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है.'' उन्होंने कहा कि ''सीरो सर्विलांस के लिए कल पहले चरण की ट्रेनिंग होगी. कल प्रदेश के 11 जिलों में यह काम शुरू होगा. दूसरे चरण की ट्रेनिंग 3 सितंबर को की जाएगी. 4 से 6 सितंबर चयनित समूह से प्रत्येक जनपद में 1080 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाएगा और एंटीबॉडी की जांच की जाएगी.''

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, भारत सरकार की अनलॉक की गाइडलाइन्स के क्रम में प्रदेश स्तर की अनलॉक की गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं. कंटेनमेंट जोन के बाहर जो अनुमान्य गतिविधियां है उसमें स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग संस्थान अभी भी 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर्स और सभागार अभी भी बंद रहेंगे. 21 सितंबर से ओपन ऐयर थियेटर खोलने की अनुमति होगी.

ये भी पढ़ें.

फिरोजाबाद पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

गोंडा में यूरिया की किल्ल्त के चलते किसान परेशान, धान की फसल हो रही है प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget