एक्सप्लोरर

प्रयागराज में फिर कोरोना की दस्तक, पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से आए सगे भाई निकले संक्रमित;तीन नए केस से मचा हड़कंप

प्रयागराज में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से दो सगे भाई कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, शहर के शिवकुटी इलाके का रहने वाला तीसरा शख्स भी संक्रमित मिला है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। पिछले हफ्ते कोरोना फ्री हो चुकी संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को तीन नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। यहां शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन तीन लोगों में कोरोना की तस्दीक हुई है, उनमें शहर से करीब पचास किलोमीटर दूर शंकरगढ़ इलाके के रहने वाले सगे भाई हैं, जबकि तीसरा शख्स शहर के शिवकुटी इलाके का रहने वाला है। शंकरगढ़ इलाके के रहने वाले भाइयों के पिता की मौत पिछले हफ्ते हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों मुंबई से ई-पास बनवाकर 29 अप्रैल को प्रयागराज आए थे। बाहर से आने की वजह से इनकी मेडिकल जांच कराई गई, जहां इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिवकुटी इलाके का रहने वाला तीसरा शख्स अपने दोस्त को छोड़ने वाराणसी गया था। वाराणसी में दोस्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वहां की पुलिस की सिफारिश पर इसकी जांच की गई।

vns-corona1

जिन दो इलाकों में कोरोना का केस मिला है, उन्हें हॉटस्पॉट के तौर पर तब्दील कर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। शहर की जगह के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा, जबकि ग्रामीण इलाके में तीन किलोमीटर के दायरे को। इन जगहों पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

प्रयागराज में इससे पहले सिर्फ इंडोनेशिया से आए विदेशी जमाती की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई थी। हालांकि, इलाज के बाद वह भी ठीक हो गए। कई दिन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। विदेशी जमाती के ठीक होते ही प्रयागराज कोरोना से आज़ाद हो गया था और इसे ग्रीन ज़ोन में शामिल कर लिया गया था। हालांकि, शुक्रवार को एक साथ तीन नये मामले सामने आने के बाद सरकारी अमला एक बार फिर से सख्त हो गया है। लॉकडाउन पर फिर से सख्ती से अमल कराया जाने लगा है।

यह भी पढ़ें:

Prayagraj: बार्डर पर दिखा यूपी-एमपी पुलिस का बेहतर तालमेल, बनाया साझा चेक पोस्ट;तलाशी और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget