एक्सप्लोरर

Coronavirus updates आगरा में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण...आज पांच नये पॉजिटिव केस....सभी जमात से जुड़े

आगरा में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के पांच नये मामले सामने आने से जिले में हड़कंप मच गया है। मरीजों की संख्या 89 तक पहुंच गयी है

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में एक साथ कोरोना संक्रमण के पांच नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। सभी पुरुष हैं। आगरा में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 89 पहुंच चुकी है। गुरुवार तक ये संख्या 84 थी। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। गौर करने वाली बात ये भी है कि आज आयी जांच रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव केस जमात से जुड़े थे।

जिले में कोरोना के आधे मरीज जमात से जुड़े हैं। सामने आये नये मामलों पर जिला प्रशासन करीबी नजर रख रहा है। अबतक यहां 89 मरीजों में से आठ ठीक हो चुके हैं। जिले में अबतक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है साथ ही कोरोना संक्रमण के 80 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये जिले में हॉटस्पॉट चिन्हित किये हैं। शहर में 22 हॉटस्पॉट पूरी तरह सील किये गये हैं। प्रशासन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा हैं।

गौरतलब है कि यूपी में कोरोना मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार तक के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश भर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 410 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 51 नए मरीज सामने आए हैं। जिनमें से 30 मरीज जमात से जुड़े हुए है, 410 में से 31 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, अब तक 8402 सैंपल भेजे गए जिनमें 94 की रिपोर्ट आना बाकी है, जिले वार अगर बात करें तो कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले आगरा में हैं, आगरा में मरीजो की संख्या 83 पहुंच चुकी है।

नोएडा में 63, मेरठ में 38 कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद में 25, लखनऊ में 29, शामली में 17, सहारनपुर में 20 कोरोना पॉजिटिव, फ़िरोज़ाबाद में 11, सीतापुर में 10, कानपुर व वाराणसी में 9-9 कोरोना पॉजिटिव, बुलंदशहर, बस्ती में 8-8 कोरोना पॉजिटिव, बरेली, प्रतापगढ़, महाराजगंज में 6-6 कोरोना पॉजिटिव, बागपत, गाजीपुर व रामपुर में 5-5 कोरोना पॉजिटिव, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, आज़मगढ़, हाथरस व मुज़फ्फरनगर में 4-4 कोरोना पॉजिटिव, हापुड़ में 3, पीलीभीत, हरदोई, बाँदा, मिर्जापुर, रायबरेली, औरैय्या, कौशाम्बी, मथुरा, अमरोहा में 2-2 कोरोना पॉजिटिव, मुरादाबाद, शाहजहाँपुर, बाराबंकी, बिजनौर, प्रयागराज, बदायूं में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है,साथ ही प्रदेश में कोरोना से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है,जिसमें बस्ती, मेरठ, वाराणसी, आगरा में 1-1 मौत शामिल है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget