एक्सप्लोरर

Coronavirus: यहां शव भी कर रहे हैं लॉकडाउन का पालन, पहली बार देखने को मिल रहा है ऐसा नजारा

कोरोना वायरस की वजह से वाराणसी का मिजाज भी बदला हुआ दिख रहा है। यहां चिता की अग्नि कभी शांत नहीं होती थी लेकिन लॉकडाउन ने इस इतिहास को भी तोड़ा है और यहां पर चिता की अग्नि शांत है।

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय। कभी जहां शवों की लंबी कतार लगती थी वहां आज सन्नाटा है। कभी जहां शवों को दाह संस्कार के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था वहां आज गाय बैठी हैं। हम बात कर रहे हैं वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट की जहां इन दिनों कोई दिखाई नहीं दे रहा। ऐसा लग रहा मानो शव भी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।

मोक्ष का घाट भी कर रहा लॉकडाउन का पालन कहते हैं कि मणिकर्णिका घाट पर शव के अंतिम संस्कार मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। शायद यही वजह है कि इस महाश्मशान में 24 घण्टे चिता की आग जलती रहती थी पर अब नजारा कुछ और है। घाट के किनारे पर बैठे पशु हैं और सन्नाटा पसरा है। महाश्मशान भी लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहा है।

Coronavirus: यहां शव भी कर रहे हैं लॉकडाउन का पालन, पहली बार देखने को मिल रहा है ऐसा नजारा

पूर्वांचल सहित बिहार के शवों का होता था दाह संस्कार मणिकर्णिका महाश्मशान पर पूर्वांचल सहित वाराणसी से सटे बिहार से सैकड़ों शवों का रोजाना यहां दाह संस्कार होता था। यहां चिता की अग्नि कभी शांत नहीं होती थी लेकिन लॉकडाउन ने इस इतिहास को भी तोड़ा है और यहां पर चिता की अग्नि शांत है। एक दो शवों का दाह संस्कार हो रहा है लेकिन घाट किनारे पूरा सन्नाटा है।

Coronavirus: यहां शव भी कर रहे हैं लॉकडाउन का पालन, पहली बार देखने को मिल रहा है ऐसा नजारा

काशी कर रही लॉकडाउन का पूरा समर्थन कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। जिसके बाद पूरा देश अपने घरों में कैद हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग इस लॉकडाउन का पूरा समर्थन कर रहे हैं। वाराणसी की सड़कों पर भी सन्नाटा है और घाट किनारे भी हर ओर कोरोना से बचाव की मुहिम जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget