एक्सप्लोरर

Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच वित्त मंत्री का ऐलान, बढ़ाई गई पैन-आधार लिंक और इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख

Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए पैन-आधार लिंक और इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख 30 जून कर दी है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 31 मार्च तक कई सारे वित्तीय कामों की डेडलाइन थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर ने पूरी दुनिया के हर छोटे-बड़े काम पर भी ब्रेक लगा दिया है। भारत सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए तमाम संभव कोशिशों में जुटी है। इसी कड़ी में सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। आधार और पैन कार्ड को लिंक (Aadhar-Pan Card Link) करने की आखिरी तारीख अब 30 जून कर दी गई है। पहले सभी को 31 मार्च तक अपने पैन को आधार से लिंक करना था। अब इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान किया।

अब 30 जून तक कर सकेंगे आधार-पैन लिंक

बता दें कि पिछली बार टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन-आधार लिंक कराने की डेडलाइन 31 मार्च बताते हुए ये कहा था कि अगर तय तारीख तब दोनों को लिंग नहीं कराया जाता है, तो ऐसे लोगों के पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। इस बाद डिपार्टमेंट ने नई अधिसूचना जारी करते हुए लोगों ने ये भी बताया था कि अगर 31 मार्च तक पैन और आधार को लिंक नहीं कराया जाता है, तो इनकम टैक्स एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। ऐसे में अब वित्त मंत्री के ऐलान के बाद आपको पैन-और आधार लिंक कराने का और अतिरिक्त समय मिल गया है। साथ ही, आप इस जुर्माने के पैसे भरने से भी बच गए हैं।

PAN रद्द होने पर होगा क्या

भले ही, पैन-आधार लिंक की तारीख आगे बढ़ गई हो, लेकिन आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पैन रद्द होने की स्थिति में आप किन दिक्कतों का सामना करेंगे। अगर आपको पैन रद्द कर दिया जाता है, तो आप बैंकिंग ट्रांजैक्शन्स नहीं कर सकेंगे। यहां तक प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त भी नहीं कर सकेंगे। शेयर्स और म्यूचुअल फंड में निवेश करना भी संभव नहीं होगा।

17.58 करोड़ लोगों को पैन-आधार लिंक होना बाकी

गौरतलब है कि टैक्स विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 27 जनवरी 2020 तक 30.75 करोड़ लोगों ने अपने पैन को आधार कार्ड से लिंग कराया है। जबकि 17.58 करोड़ लोगों को अभी भी अपने पैन को आधार से लिंक कराना बचा हुआ है।

 इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख भी बढ़ी

इसके साथ, वित्त वर्ष 2018-2019 में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को भी वित्त मंत्री ने रहात दी है। इनकम टैक्स रिटर्न भी भी अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दी गई है। साथ ही, आईटीआर फाइल करने में देरी करने वालों को ब्याज दर भी अब 12 की बजाय 9 फीसदी पर देना होगा।

यह भी पढ़ें:

जेब में रखे नोटों से भी Coronavirus के संक्रमण का खतरा, तो क्या आ सकते हैं ये खास Currency Notes Coronavirus: घरों में कैद रहें लोग, तो क्या इसलिए पुतिन ने सड़कों पर छोड़ दिए 800 शेर और बाघ? जानिए, सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget