एक्सप्लोरर

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग जारी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को हुआ कोरोना

बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. बैठने से लेकर पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है.

लक्सर: खानपुर के यूपी से लगते बॉर्डर से उत्तराखंड में आने वाले लोगों का रैपिड टेस्ट करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि यूपी से लगते उत्तराखंड के बॉर्डर पर जिन लोगों को यह जिम्मेदारी दी गई थी उन्हीं में से एक अध्यापक कोरोना पॉजिटिव निकल आया  जिससे महकमे में हड़कंप मच गया.

बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों के जैसे ही रैपिड टेस्ट किए गए उनमें से राजकीय प्राइमरी विद्यालय बालावाली में कार्यरत अध्यापक व खानपुर खंड शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले अध्यापक को होम आइसोलेट कर दिया गया साथ ही करीब आधा दर्जन शिक्षकों को जो ड्यूटी पर तैनात थे उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है.

खानपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत ने बताया कि उक्त शिक्षक को होम आइसोलेट कर दिया गया है और मामले की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है. बॉर्डर पर आने वाले सभी यात्रियों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं बिना टेस्ट के किसी को भी उत्तराखंड में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.

वहीं बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है व्यवस्थाओं का पूरा टोटा है बैठने से लेकर पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे में बॉर्डर पर ड्यूटी करना बेहद मुश्किल हो रहा है बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आने के बाद हमें  ना हीं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है और ना ही मास्क और पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में कोरोना काल में ड्यूटी करना हमारे लिए व हमारे परिवार के लिए खतरा बना हुआ है

हमने जब शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी लक्सर से खानपुर बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं. व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कर्मचारियों व यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा किसी के भी सामने कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Panchayat Election: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 307 जिला पंचायत सदस्यों के नाम का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget