एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी जाने वाले ध्यान दें, कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती, होटल में कमरे के लिए करना होगा ये काम

उत्तराखंड में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए है शासन और प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क हो गया है. अब मसूरी में बिना RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट के होटल में कमरा नहीं मिल सकेगा.

Omicron Alert in Mussoorie: साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने अब पूरी दुनिया में चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के इस नए वैरिएंट का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. लिहाजा इस वैरिएंट को देखते हुए भारत सरकार समेत देश के तमात राज्य सरकार एक बार फिर से सतर्क हो गई है. कोरोना के इस वैरिएंट को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी सचेत हो गई है. कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा सभी जिले के प्रशासनिक टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिये गए है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी द्वारा कोरोना को नये वेरिंएंट को लेकर संबधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना करने के निर्देश दिये गए है. मुख्यमंत्री धामी ने सभी डीएम को अपने क्षेत्र में कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्ती करने का भी आदेश दिया है.

सभी पुलिसकर्मियों का होगा एंटीजन टेस्ट
उत्तराखंड में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए है शासन और प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क हो गया है वहीं पुलिस विभाग द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं. सभी पर्यटक स्थलों पर भी पुरानी कोरोना गाइडलाइन को लागू कर दिया गया है. पहाड़ों की रानी मसूरी में भी जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं. मसूरी में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिये जागरूक किया जा रहा है मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि की कोविड-19 को लेकर पुलिस पूरी तरीके से सतर्क है. मसूरी में एसडीएम मसूरी मनीष कुमार द्वारा भी कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं.

बिना RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट के नहीं मिलेगा कमरा
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए मसूरी में सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी को भी कोरेाना नियम पालन करने के निर्देश दिए हैं. अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को आरटी पीसीआर की नो कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाने पर ही कमरे देने निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि हाल में कोविड-19 को देखते हुए लोगों को मास्क और 2 गज की दूरी जरूरी को लेकर जागरूक किया जा रहा है. जैसे ही उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होंगे उसके बाद कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी.

मसूरी व्यापार मंडल के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है जिससे लोगों में दहशत है परन्तु अभी भी कई लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए देखे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मसूरी व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में भी कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरूकता के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया था. इसको लेकर प्रशासन और पुलिस से वार्ता कर कोरोना जागरूकता अभियान की दोबारा शुरुआत करेंगे उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सभी लोग मास्क हर हाल में पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के साथ कौन कौन से दल हैं, यहां जानिए

UP: कोर्ट के आदेश पर मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ केस दर्ज, अखिलेश यादव की छवि खराब करने का आरोप, बाद में नाम हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget