एक्सप्लोरर

कुम्भ मेले के बीच हरिद्वार में कोरोना विस्फोट, 32 श्रद्धालु पॉजिटिव मिले

हरिद्वार में एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. ये होटल और आश्रम कुम्भ मेला क्षेत्र में आते हैं.

हरिद्वार इन दिनों कुम्भ मेले के रंग में सराबोर है. शहर में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं. कुम्भ मेला प्रशासन ने मेले में कोरोना से एहतियात के तमाम दावे किये थे, लेकिन वे सारे दावे धरे के धरे रह गए. हरिद्वार में एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

ऋषिकेश स्थित ताज होटल और हरिपुर कलां के गीता कुटीर आश्रम में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. ये होटल और आश्रम कुम्भ मेला क्षेत्र में आते हैं. गीता कुटीर में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं. इसलिए हरिद्वार महाकुंभ पर भी कोरोना संकट मंडराने लगा है. कुम्भ मेले के IG संजय गुंजयाल ने यह जानकारी देते हुए कहा, मैं सभी आश्रमों के संचालकों से कहना चाहता हूं कि आप सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग जरूर कराएं. अगर किसी श्रद्धालु को सर्दी, बुखार जैसे लक्षण हैं तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें.

ऋषिकेश स्थित ताज होटल और हरिपुर कलां के गीता कुटीर आश्रम को कंटेन्मेंट जोन में शामिल कर सील कर दिया गया है. कोरोना विस्फोट से अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं. कुम्भ स्वास्थ्य मेलाधिकारी डॉ अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है. 12 अप्रैल के शाही स्नान से पहले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है. जिन श्रद्धालुओं में बीमारी के संदिग्ध लक्षण हैं, उनकी स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनका टेस्ट जरूर कराया जाएगा. वही उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन कराने की बात कही है.

कुम्भ मेले के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, श्रद्धालुओं को 72 घंटे के भीतर कराये गए कोरोना टेस्ट को लाना अनिवार्य होगा. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि मेले में उन्हीं हेल्थ केयर वर्कर्स को तैनात करें, जिन्हे वैक्सीन लगाई जा चुकी हो. इन सब गाइडलाइन्स के बावजूद आश्रम में कोरोना का विस्फोट होना चिंतनीय है. कोरोना विस्फोट होने के बाद अब सरकार की गाइडलाइन्स को जानना और उसका पालन करना और जरूरी हो गया है.

केंद्र सरकार ने क्या गाइडलाइन जारी किये थे

  • कुम्भ मेले में आने वाले सभी भक्तों और संतों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट करना होगा और कोरोना नेगेटिव मेडिकल सर्टिफिकेट भी लाना होगा.
  • महाकुम्भ में गर्भवती महिलाओं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों और 10 साल से काम उम्र के बच्चों के अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कुम्भ मेले में न आने को प्रेरित किया जाना चाहिए.
  • सोशल डिस्टन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के प्रयोग को सुनिश्चित करने पर बल दिया जाना चाहिए.
  • कुम्भ मेले में थूकना प्रतिबंधित होगा.
  • किसी भी प्रकार के प्रार्थना सभा के आयोजन को अनुमति नहीं होगी.
  • मेले में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेन्स की व्यवस्था करनी होगी. साथ ही 1000 बीएड का अस्थाई अस्पताल भी बनाना होगा.
  • वैक्सीन लगाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही मेले में ड्यूटी पर लगाया जाना चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget