एक्सप्लोरर

UP में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लखनऊ में 4 दिन में आए इतने मामले

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है. 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद यूपी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 142 हो गई है.

Corona Case in Lucknow: देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं. यूपी से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर देशभर के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. राजधानी लखनऊ में शनिवार को कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है.

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 20 वर्षीय युवक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. प्राइवेट लैब में इसकी पुष्टि हुई है. राजधानी में महज 4 दिन में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें एक 60 साल के बुजुर्ग के अलावा 53 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई गई है. कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. मात्र 4 दिन के अंदर राजधानी में कोरोना से संक्रमित 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोविड के लिए जारी की एडवाइजरी
लखनऊ में 20 वर्षीय युवक की कोरोना की पुष्टि हुई है. युवक में तेज बुखार, जुकाम-खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. इन लक्षणों को देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे कोविड जांच कराने की सलाह दी थी. बीते दिन शुक्रवार को निजी लैब में सैंपल की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय युवक को फौरन होम आइसोलेशन में रखा गया है.

बात की जाए उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की तो प्रदेश के अलग अलग जिलों में कोविड 19 संक्रमित मरीजों के एक्टिव केस कुल 142 है. बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 25 नए मरीज सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और किसी से हाथ मिलाने से बचें. 

यह भी पढ़ें- नोएडा में 24 घंटे में मिले कोरोना के 14 मरीज, अब तक जिले में इतने लोग हुए संक्रमित

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget