एक्सप्लोरर

UP Corona Cases: मुरादाबाद में कोरोना ने दी दस्तक, केरल से लौटा व्यापारी मिला संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

UP Corona Update: यूपी के मुरादाबाद में छह महीनों के बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

Corona Cases in UP: यूपी समेत देश के कई हिस्सों में कोरोनो के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग समेत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. इस बीच यूपी के मुरादाबाद में भी कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दी है. मुरादाबाद में हाल ही में केरल से लौटा एक व्यापारी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिससे हड़कंप मच गया है. 

खबर के मुताबिक मुरादाबाद में रहने वाले व्यापारी हाल में केरल घूमने गए थे, जिसके बाद जब वो वापस लौटे तो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तबीयत खराब होने के बाद कारोबारी ने अपनी कोविड जांच कराई तो उसमें वह पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारी को घर में ही आईसोलेट कर दिया गया है इसके साथ ही उनका इलाज भी शुरू हो गया है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारोबारी के संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं और लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया जा रहा है. मुरादाबाद में 6 महीने बाद कोरोना का पहला केस मिला है. इस केस के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुरादाबाद के सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में 100 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं, जिसमें से 40 बेड पर वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं और दवाइयां मौजूद हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गयी है और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की लोगों से अपील की जा रही है. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह मास्क लगायें और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. 

यूपी में पहले से ही कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों का कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही कोविड पॉज़िटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है. कोविड कमांड सेंटर को एक्टिव कर दिया गया है.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget