एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में फंदे से लटका मिला संविदा कर्मी का शव, परिजनों ने ईओ पर लगाया ये गंभीर आरोप

Amroha: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में नगर पंचायत उझारी कार्यालय परिसर में स्थिति रैन बसेरे में संविदा कर्मी का शव फंदे से लटका मिला. संविदा कर्मी के परिजनों ने ईओ समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद अमरोहा (Amroha) में नगर पंचायत उझारी कार्यालय परिसर में स्थिति रैन बसेरे में संविदा कर्मी का शव फंदे से लटका मिला. संविदा कर्मी के परिजनों ने ईओ समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने कई घंटे तक शव को घटना स्थल से नहीं उठने दिया. विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के समझाने पर परिजनों की सहमति से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है.

क्या है मामला
मामला अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र का है. नगर पंचायत कार्यालय उझारी के परिसर में स्थित रैन बसेरा के कमरे में संविदा कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों ने अधिशासी अधिकारी और अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर उझारी नगर पंचायत कार्यालय में ठेका संविदा कर्मी के रूप में तैनात था. वह प्लंबर का काम करता था. सुबह करीब 10:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थित रैन बसेरा के कमरे में बिजली के तार से पंखे से लटका हुआ उसका शव मिला. जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके ओर आ गई और संविदा कर्मी के शव को पंखे से नीचे उतारा गया. परिजनों ने नगर पंचायत के ईओ और अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सीओ सतीश चंद पांडे भी मौके पर पहुंच गए.

क्या है परिजनों का आरोप
संविदा कर्मी की मौत की सूचना पर हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी मौके पर पहुंचे. परिवार वालों को समझाया जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया. परिजनों का कहना है कि पांच माह से मानदेय नहीं मिला था. इसकी वजह से प्रेमशंकर काफी परेशान था. आरोप है कि रविवार को किसी ने फोन करके प्रेम शंकर को नगर पंचायत कार्यालय बुलाया था. वहीं सीओ सतीश चंद्र पांडे का कहना है नगर पंचायत कार्यालय में संविदा कर्मी का शव मिला है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी. वहीं ईओ का कहना है कि संविदा कर्मी का मानदेय समय से दिया जा रहा है. परिजनों ने ईओ समेत तीन की खिलाफ तहरीर दी है. हालांकि पोस्टमार्टम में ही साफ हो पायेगा की संविदा कर्मी की हत्या हुई है या उसने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है. 

ये भी पढ़ें-

UP News: दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगस्टर का मुकदमा

UP Politics: अखिलेश से नाराज शिवपाल यादव ने किया रामायण और महाभारत का जिक्र, बोले- वो शकुनि था जिसने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget