एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण की नींव की खुदाई के काम में आई तेजी, 40 फीट तक निकाली जाएगी मिट्टी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में और तेजी आ गई है. चूंकि इंजीनियरिंग फिलिंग के जरिये बुनियाद बनाने पर सहमति पहले ही बन चुकी है.

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या में लगातार दूसरे दिन चल रही बैठक के दौरान यह साफ हो गया है कि नींव के लिए इंजीनियरिंग फिलिंग पद्धति का सहारा लिया जाएगा. इसके तहत जमीन की सतह से 12 मीटर नीचे अर्थात लगभग 40 फीट तक उस पूरी भूमि पर खुदाई की जाएगी जिस पर राम मंदिर का निर्माण होना है. इस पूरी भूमि को किस मैटेरियल से भरा जाएगा, इसको लेकर अभी मुंबई की लैब में रिसर्च चल रहा है, जिसकी रिपोर्ट अगले 15 दिनों के भीतर आने की संभावना है.

रिपोर्ट का इंतजार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की माने तो जब तक खुदाई का कार्य होगा, तब तक खोदी गई भूमि मे किस सामग्री से फीलिंग की जानी है जो मंदिर की सतह को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी.

अभी तक लगभग 6 फिट की खुदाई राम मंदिर निर्माण स्थल पर हो चुकी है, इसे आगे कैसे बढ़ाया जाएगा और स्टेप दर स्टेप कैसे काम आगे बढ़ेगा और इस सारी प्रक्रिया में कितना कितना समय लगेगा, इसी को लेकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में ट्रस्ट के पदाधिकारी और निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो और एलएनटी के विशेषज्ञ के साथ आर्किटेक्ट सोमपुरा के साथ मंथन चल रहा है.

इंजीनियरिंग फिलिंग 

गुरुवार को नृपेंद्र मिश्र की मौजूदगी में भूमि का पूजन हुआ और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई. इसी के बाद नृपेंद्र मिश्र ने पहला फावड़ा सांस्कृतिक रूप से खुदाई के लिए चलाया और इसी के बाद राम मंदिर निर्माण स्थल की खुदाई का कार्य चल रहा है, यानि कुल मिलाकर कहे तो सितंबर माह में पिलर्स के जरिए राम मंदिर की बुनियाद तैयार करने का प्लान फेल होने के बाद अब इंजीनियरिंग फिलिंग के जरिए राम मंदिर की नींव तैयार करने पर सहमति बन गई है और उसके अनुरूप कार्य भी शुरू हो गया है. लेकिन राम मंदिर निर्माण स्थल की खुदाई की गई भूमि में जमीन की सतह तक लाने के लिए कौन-कौन से मैटेरियल की फिलिंग की जाएगी, इस पर अभी रिसर्च चल रहा है और रिपोर्ट आने के बाद इंजीनियरिंग फिलिंग के जरिए राम मंदिर की बुनियाद तैयार की जाएगी और इसके बाद बुनियाद के ऊपर का कार्य शुरू होगा.

ये भी पढ़ें.

केदारनाथ से जुड़े पौराणिक रास्तों को किया जाएगा विकसित, वन विभाग ने बनाई ये योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget