एक्सप्लोरर

केदारनाथ से जुड़े पौराणिक रास्तों को किया जाएगा विकसित, वन विभाग ने बनाई ये योजना

केदारनाथ आपदा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने पौराणिक रास्तों के जरिये अपनी जान बचाई थी. सरकार ने अब इन्हें विकसित करने की योजना बनाई है.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ जाने वाले पौराणिक रास्तों को विकसित करने की योजना पर वन विभाग काम रहा है. वर्तमान में श्रद्धालु गौरीकुण्ड से केदारपुरी पहुंचते हैं. यह पैदल मार्ग दस फीट चौड़ा है. लेकिन, अब वन विभाग केदारनाथ के लिए त्रियुगीनारायण व चैमासी से जाने वाले पौराणिक ट्रैकों को विकसित करने का कार्य करेगा.

इन ट्रैकों ने कई लोगों की जान बचाई थी

गौरतलब है कि, जून 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान केदारनाथ धाम का मुख्य मार्ग गौरीकुंड पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जर्जर पौराणिक मार्गों से ही हजारों भक्तों ने अपनी जान बचाई थी. हालांकि, ट्रैक काफी जटिल व खतरनाक होने से सैकड़ों यात्रियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. वर्ष 2014 में प्रदेश सरकार ने केदारनाथ को जोड़ने वाले दोनों पैदल ट्रैकों के महत्व को देखते हुए दो करोड़ रुपये की धनराशि जीर्णोद्धार के लिए दिए हैं. ट्रैकों पर कार्य तो किया गया, मगर धनराशि कम होने से स्थिति ज्यादा नहीं सुधर सकी.

बेहद अहम हैं ये ट्रैक

पौराणिक समय में गंगोत्री से आने वाले श्रद्धालु त्रियुगीनारायण से होते हुए केदारनाथ पहुंचते थे, जबकि कालीमठ के दर्शन के बाद भक्तों के लिए चैमासी से केदारनाथ का पैदल ट्रैक था. केदारनाथ आपदा के बाद से इन पैदल मार्गों के जर्जर होने से ये काफी खतरनाक हो गए हैं. ऐसे में कम संख्या में ही इस ट्रैक से लोग आवाजाही करते हैं. यह दोनों ट्रैक केदारनाथ के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. वन विभाग केदारनाथ के लिए त्रियुगीनारायण व चैमासी से जाने वाले पौराणिक ट्रैकों को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है.

वन विभाग की बढ़ेगी आमदनी

त्रियुगीनारायण से केदारनाथ तक पैदल ट्रैक 23 किमी लंबा है, जबकि चैमासी से केदारनाथ तक का ट्रैक भी 19 किमी लंबा है. इन ट्रैक मार्गों के बीच में बुग्याल घास के मैदान भी हैं. जो साहसिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं. वन विभाग इन ट्रैकों को बनाकर अपनी आमदनी भी करना चाहता है. यह पूरा क्षेत्र प्रतिबंधित वन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जिससे इस पूरे क्षेत्र में वन विभाग ही निर्माण के लिए अधिकृत है. केदारनाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि केदारनाथ में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत पैदल ट्रैकों को दुरुस्त करवाया जायेगा. केदारनाथ आपदा के दौरान भी पौराणिक पैदल ट्रैकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी, जिसको देखते हुए इसका निर्माण किया जा रहा है. इसके बाद तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर व रुद्रनाथ ट्रैकों को भी इन पैदल ट्रैकों से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें.

शादी के लिए सड़क की मांग करने DM के सामने पहुंची बीएड पास युवती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget