एक्सप्लोरर

गोरखपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, राहगीरों को खिलाएं मोतीचूर के लड्डू

गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पीएम मोदी ने जो किया वह कोई नहीं कर पाया. आज पेट्रोल 100 रुपये, गैस सिलेंडर 900 रुपये हो गया.

गोरखपुर: पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के नेताओं ने तंज कसते हुए डायन से डार्लिंग हुई महंगाई को मोदी जी की किस्मत बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 70 सालों में नहीं कर सकी, वो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया. आज पेट्रोल 100 रुपए, डीजल 85 और रसोई गैस 900 रुपए बिक रही है.

राहगीरों को खिलाये लड्डू

गोरखपुर के बेतियाहाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में ये अनोखा प्रदर्शन किया. सड़क पर जा रहे राहगीरों को उन्होंने मोतीचूर के लड्डू खिलाए और भाजपा की सरकार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किस्मत बताया.

कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर खींचने के लिए हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर भी लिए हुए थे. पोस्टर में पेट्रोल-डीजल और रसोईगैस के बढ़ते दामों की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए. लेकिन, वे महंगाई के मोतीचूर के लड्डू खाने से भी नहीं चूके.

लोगों का मुंह मीठा कराया

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में उन लोगों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि आज उन लोगों ने ताली और थाली बजाकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को मोतीचूर के लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया है.

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार आज तक ना तो पेट्रोल के दाम 100 रुपए कर पाई और न ही डीजल के दाम 85 रुपए. इसके अलावा रसोई गैस के दाम भी 900 रुपए नहीं हो पाए. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस्मत है जिन्होंने इन तीनों चीजों के दाम और महंगाई को आसमान पर पहुंचाया है. वे इसका अनोखे अंदाज में विरोध करते हैं.

ये भी पढ़ें.

UP: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सपा नेता ने लेखपाल पर लगाया धन उगाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget