एक्सप्लोरर

UP: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सपा नेता ने लेखपाल पर लगाया धन उगाही का आरोप

गाजीपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा. वहीं, सपा नेता व स्थानीय लोगों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया.

गाजीपुर: भू-माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बगल में नजूल भूमि पर करीब आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई की गई. यहां लेखपाल ने पैसे लेकर मकान निर्माण कराने में सहयोग किया गया था. एसडीएम सदर की देखरेख में यहां बुलडोजर चलाने का काम किया गया. इस दौरान एसडीएम सदर के सामने ही लेखपाल पर छत की ढलाई कराने के लिए एक लाख और दीवार खड़ा करने के लिए पसाच हजार की धन उगाही का भी आरोप लगाया गया.

लेखपाल ने लिये पचास हजार रुपये

जनपद गाजीपुर का छोटा महादेवा इलाका जो सदर कोतवाली इलाके में आता है और यहीं से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पुलिस अधीक्षक आवास के साथ ही जनपद के जिम्मेदार अधिकारी निवास करते हैं, फिर भी इस इलाके में क्षेत्र के एक लेखपाल के द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था. इस बात की जानकारी एसडीएम सदर को हुई. उन्होंने आज अपने पूरे लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और एक एक कर सभी अवैध रूप से बनाए गए मकानों को गिरवाना शुरू कर दिया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव का भी अवैध निर्माण को एसडीएम ने गिरवाया. इस दौरान बजरंगी यादव ने एसडीएम के साथ ही खड़े लेखपाल शिवजी सिंह पर आरोप लगाया कि इन्होंने छत की ढलाई के लिए एक लाख और दीवाल खड़ा करने के लिए पचास हजार रुपये लिये हैं. तब उन्होंने निर्माण करने की सहमति दी है, लेकिन इस दौरान एसडीएम अपने लेखपाल की बचाव करते नजर आए और उन्होंने पीड़ित समाजवादी पार्टी नेता से लेखपाल को पैसा देने का प्रमाण देने की बात कही.

25 लोगों पर मुकदमा

वह इस मामले पर एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि, अवैध निर्माण को लेकर करीब 25 लोगों पर मुकदमा किया गया है और यह जमीन जल निगम के द्वारा एसटीपी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है. इसके अलावा कई अन्य सरकारी कामों के लिए जमीन आरक्षित है. बावजूद इसके लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है. जिसकी जानकारी पर यह एक्शन लिया गया है. वहीं, लेखपाल पर लगाए गए आरोप के बाबत उन्होंने इस संबंध में प्रमाण उपलब्ध कराने की बात कही. जिसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर आगरा पुलिस ने दी गलत जानकारी, अब दी सफाई, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget