एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रवक्ता और कोऑर्डिनेटर बनाने के लिए परीक्षा ले रही है कांग्रेस, पूछे गए ये सवाल

Lucknow News: मंगलवार को यूपी कांग्रेस की तरफ से लखनऊ में प्रवक्ता और कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन हुआ, जिसमें 16 लोगों ने हिस्सा लिया.

UP Election 2022: मिशन 2022 के मद्देनजर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 1-1 प्रवक्ता और कोऑर्डिनेटर बनाने में लगी है. इसके लिए कांग्रेस परीक्षा और साक्षात्कार कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी कांग्रेस की तरफ से लखनऊ में प्रवक्ता और कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन हुआ, जिसमें 16 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें 9 लोग पहले से कांग्रेस में थे जबकि 7 लोगों ने आज पार्टी कार्यालय पर पहले कांग्रेस की सदस्यता ली फिर परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल हुए.

सभी जिलों के लिए जो प्रश्नपत्र तैयार किये गए हैं उनमें 10 बहुविकल्पीय व 2 लिखित उत्तर वाले प्रश्न है. हालांकि लखनऊ के लिए प्रश्नपत्र का पैटर्न अलग रहा. यहां लिखित उत्तर वाले तो 2 ही प्रश्न पूछे गए लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्न 10 की जगह 15 आये. परीक्षा देने वालों ने बताया कि उनसे परीक्षा में कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गये. कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और उत्तर प्रदेश खास तौर से संबंधित जिले की राजनीतिक दृष्टिकोण से भौगोलिक स्थिति पर भी प्रश्न आये.

योगी सरकार की असफलता पर पूछे गए प्रश्न 

सूत्रों की माने तो एग्जाम देने वालों से योगी सरकार की असफलता पर भी प्रश्न पूछे गए. कोरोना काल को लेकर भी प्रश्न आये. परीक्षा के संयोजक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने बताया कि लखनऊ मंडल के सभी जिलों की परीक्षा 21 नवंबर को लखीमपुर जिले के साथ पूरी होगी. इसके बाद 23-24 नवंबर तक इस मंडलके परिणाम जारी किए जाएंगे. वहीं 15-20 दिन में प्रदेश भर में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अब एक साथ पूरे पूरे मंडल की परीक्षा कराने की योजना है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

Purvanchal Expressway: PM मोदी बोले- सोचा नहीं था इस पर खुद विमान से उतरूंगा, पहले जहां सिर्फ ज़मीन थी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget