एक्सप्लोरर

राफेल पर नींबू-मिर्च लटकाने वाले बयान पर कायम अजय राय, कहा- मेरा मतलब तो ये था कि...

Ajay Rai Rafale Statement: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राफेल पर दिए अपने बयान पर कहा कि "मैंने जो बात बोली है उस बात पर मैं आज भी कायम हूं. ये नींबू-मिर्च तो राजनाथ सिंह ने लगाए थे."

Ajay Rai Rafale Statement: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम के सामने पाकिस्तान ध्वस्त हो गया है. पूरा देश सेना के पराक्रम और भारत की शक्ति को सलाम कर रहा है. इस बीच वायुसेना के शक्तिशाली विमान राफेल पर नींबू मिर्च लटककार सवाल उठाने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो अपने बयान पर आज भी कायम है. उन्होंने कहा कि मैंने तो सिर्फ ये सवाल किया था कि क्या आप राफेल को नींबू मिर्च लटकाने के लिए लाए हैं. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राफेल पर दिए अपने बयान पर कहा कि "मैंने जो बात बोली है उस बात पर मैं आज भी कायम हूं. मैंने केवल इतना कहा था कि राफेल विमान क्या केवल निम्बू मिर्ची लटकाने के लिए लाये गए थे? यह निम्बू मिर्ची तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाए थे, मैंने ये बात उसी विषय में कही थी. 

अपने बयान पर कायम अजय राय
अजय राय ने कहा कि मेरे कहने का ये मतलब था कि राफेल को नींबू-मिर्च लटकाकर मत रखिए, इसका इस्तेमाल कीजिए. पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए. पाकिस्तान में जो आतंक के ठिकाने चल रहे हैं उनको तबाह किया जाना चाहिए. आज जब इसका इस्तेमाल किया गया है तो मैं भारत की सेना को बधाई देता हूं. हमें सेना पर हमको नाज है. 

पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस नेता अजय राय ने एक खिलौना विमान को राफेल के तौर पर दिखाकर उस पर नींबू मिर्च लटकाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किए थे. जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर काफी बवाल हो गया था. भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान को भारतीय सेना का अपमान बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा ही सेना के मनोबल को गिराने का काम करती है. अजय राय के इस वीडियो को पाकिस्तान में में शेयर किया गया था. 

बता दें कि अजय राय के इस बयान के खिलाफ वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. उन पर राष्ट्रीय एकता को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश करने और अफ़वाह फैलाने का आरोप लगा है. हालांकि अजय राय ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. 

भारत पाक तनाव के बीच यूपी में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, DGP ने दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
हरिद्वार: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget