एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच यूपी में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, DGP ने दिए सख्त निर्देश

UP News: यूपी पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय करके सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटी है. जिसके तहत नेपाल समेत सभी राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.

UP News: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार को सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों पर ड्रोन अटैक किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. इस बीच देश में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में भी सीमावर्ती इलाकों में खास एहतियात बरती जा रही है. यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में चौकसी बढ़ाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही प्रदेश की सभी सरहदों पर सघन चैकिंग की जा रही है. ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके. 

यूपी पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय करके सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटी है. पाकिस्तान के तनाव के बीच आतंकी संगठनों के मूवमेंट को भी देखा जा रहा है. जिसे देखते हुए राज्य की सीमाओं पर मुस्तैदी बरती जा रही है. इनमें नेपाल समेत यूपी सीमा से सभी राज्यों के सीमावर्ती इलाके भी शामिल हैं. 

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल मुस्तैद
उत्तर प्रदेश के सात जिलों महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और पीलीभीत की सीमा नेपाल देश के साथ जुड़ी हुई है. नेपाल के साथ इन जिलों से क़रीब 570 किमी का बॉर्डर है. इनमें से लखीमपुर खीरी के साथ प्रदेश की सबसे ज्यादा लंबी 120 किमी की सीमा है. इन जिलों में 30 पुलिस थाने बॉर्डर पर स्थिति हैं और नेपाल से दस किमी की अंदर तक क़रीब 980 गांव बसे हुए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील हो जाते हैं. 

नेपाल के साथ अच्छे संबंधों की वजह से इस सीमा से भारत में एंट्री करना काफी आसान हो जाता है. ऐसे में डीजीपी ने इस बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इन सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने भी चेकिंग बढ़ा दी है. हर आने-जाने पर पैनी नजर रखी जा रही है. अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है. नेपाल सीमा पर 110 चेक पोस्ट हैं जहां से कड़ी निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही यहां की ग्राम सुरक्षा समितियों को भी एक्टिव किया गया है. 

उत्तर प्रदेश ने सिर्फ नेपाल सीमा ही प्रदेश के अन्य नौ राज्यों राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़ने वाली सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई है. इन इलाकों में सीसीटीवी के ज़रिए भी नजर रखी जा सही है. वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार इसकी मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget