एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने मिशन-27 का फूंका शंखनाद, यूपी में सत्ता वापसी को लेकर शुरू किया 100 दिवसीय अभियान

Lucknow News: राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 2027 हमारे लिए निर्णायक साल होगा. जनता अब बीजेपी से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है.

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. शनिवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाना और आगामी 100 दिनों में हर गांव-हर वार्ड में कांग्रेस की पैठ मजबूत करना है.

इस कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गांधी जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि और शहीदों को मौन श्रद्धांजलि से हुई. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का वीडियो संदेश और पार्टी की उपलब्धियों पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई. इसके जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी की विचारधारा को पुनः मजबूत करने का प्रयास किया गया.

राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि “2027 हमारे लिए निर्णायक साल होगा. जनता अब बीजेपी से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है. हमें 5 स्तरों जिला, ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत और बूथ पर संगठन को खड़ा करना है.” उन्होंने कहा कि फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों के बीच भी बेहतर समन्वय जरूरी है ताकि कांग्रेस की विचारधारा हर नागरिक तक पहुंचे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “राहुल गांधी देश के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें उनके साथ मजबूती से खड़ा होना है. साल 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जो मेहनत हुई, उसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला. अब 2027 के लिए तैयारी की जिम्मेदारी हम सबकी है.”

इस कार्यशाला में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, शशिकांत सेंथिल, अलका लांबा, इमरान प्रतापगढ़ी और कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. पवन खेड़ा ने मीडिया में बीजेपी के फेक न्यूज अभियान का पर्दाफाश करने पर जोर दिया तो सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का आह्वान किया.

कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार

कार्यशाला में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है. दलित, पिछड़ा, महिला और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी कांग्रेस के लिए हमेशा से प्राथमिकता रही है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पिछले कई वर्षों से सत्ता से बाहर रहना पड़ा है. लेकिन अब पार्टी बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के साथ फिर से वापसी की रणनीति पर काम कर रही है. कांग्रेस का मानना है कि जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय और महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दे जनता के बीच पार्टी की पकड़ को फिर से मजबूत कर सकते हैं.

हर विधानसभा क्षेत्र में वार रूम बनाएगी कांग्रेस

इस 100 दिवसीय अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में ‘वार रूम’ बनाएगी, बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति करेगी, खेल-कूद और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जोड़ेगी और नियमित समीक्षा बैठकों से जमीनी फीडबैक भी लेगी. कुल मिलाकर कांग्रेस ने संगठन के स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी है और 2027 में सत्ता में वापसी के संकल्प के साथ मैदान में उतर चुकी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget