एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेस सेवा दल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन में जनता पीड़ित है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि हम यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे.

लखनऊ: 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल भी जोर शोर से तैयारियों में लगा है. कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 2022 को लेकर लंबा मंथन हुआ. सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन में जनता पीड़ित है. कोरोना काल में मौत के आंकड़े छुपाए गए.

लालजी देसाई ने कहा कि देश में जनता के साथ धोखाधड़ी हो रही. अब तो रामलला के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये बात करते बेटी बचाओ की हैं लेकिन आज महिलाएं बीजेपी नेताओं से डरती हैं.

भाजपा के लोग जाति धर्म के नाम पर जहर बांट रहे हैं- लालजी देसाई

लालजी देसाई ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि संघ और भाजपा के लोग जाति धर्म के नाम पर जहर बांट रहे हैं. संघ और भाजपा जहां भी चुनाव आते हैं वहां हिन्दू मुसलमान के नाम पर ध्रुवीकरण करते. भारत-पाकिस्तान, हिन्दू-मुसलमान, शमशान-कब्रिस्तान करना इनकी नीति है. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस सेवादल के तले धरातल पर काम करेंगे, अमृत बांटेंगे. 2022 के लिए जनता के बीच मजबूती से जाएंगे.

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि हम प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे. लेकिन सिर्फ 5-5 की संख्या में ही निकलेंगे. वहीं एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि अगर धर्मांतरण के इतने मामले आये हैं तो ये सरकार के इंटेलिजेंस का फेलियर है. ये इसके नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

सलमान खुर्शीद बोले- यूपी में प्रियंका गांधी कांग्रेस की कप्तान, गठबंधन के लिए किसी से नहीं चल रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
जलेसर में बसपा के वोट बढ़े, क्या SC मतदाताओं का बंटवारा 2027 में भी रहेगा चर्चा का मुद्दा?
जलेसर में बसपा के वोट बढ़े, क्या SC मतदाताओं का बंटवारा 2027 में भी रहेगा चर्चा का मुद्दा?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget