'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों के लिए 100 रुपये चलता था तो किसान तक पहुंचते-पहुंचते 15 रुपये हो जाता था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किसान कार्यक्रम के जरिये प्रदेश के किसानों को संबोधित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, चक्रवात और बाढ़ के कारण प्रदेश में पिछले एक सप्ताह पूर्व काफी बड़े पैमाने पर फसल नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई जगह जनहानि व पशुहानि भी हुई है. सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है.
गोरखपुर में किसान कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, "आज डबल इंजन की सरकार मात्र 8 से 10 दिन के अंदर ही किसानों को फसल मकान पशुधन क्षति का मुआवजा उपलब्ध करवा रही है. आज प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 कृषकों को लगभग 500 करोड़ की राशि सीधे उनके अकाउंट में भेज रहे हैं."
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन
सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "याद करिये, बदलाव कैसे होता है, एक समय था, जब कांग्रेस के समय 100 रु चलता था, जमीन पर पहुंचते पहुंचते, घिसते-घिसते 15 रु हो जाता था. सीएम योगी ने कहा, "स्व.राजीव गांधी यही कहते थे, ये सब कांग्रेसी, समाजवादी खा जाते थे, बीच मे ही डकार जाते थे."
बिचौलिया नहीं कर सकता सेंधमारी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जब पैसा देते है तो सीधे अन्नदाता किसान के खाते में जाता है. 25 हजार रु दिए तो पूरा 25 हजार रु खाते में जाएगा. कोई बिचौलिया इसमे सेंधमारी नही कर सकता. बाढ़/अतिवृष्टि/ओलावृष्टि एवं चक्रवात से प्रभावित कृषकों को कृषि निवेश अनुदान राशि का अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त बातें कही. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं का बयान सामने नहीं आया है. आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी देखने को मिल सकती है.
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप





















