एक्सप्लोरर

संविधान बचाओ रैली: कांग्रेस ने भरी हुंकार, मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रेंजर्स मैदान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया. इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जैसे नेता शामिल हुए.

Uttarakhand Politics News: केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी स्थित रेंजर्स मैदान में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया. इस रैली के माध्यम से पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारी का बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया.

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और दलितों पर अत्याचार चरम पर हैं. किसान, महिला और नौजवान सभी वर्ग निराश और हताश हैं.

सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ- सचिन पायलट
पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार नीतिगत ढंग से संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से भेजी गई संविधान की प्रतियां भी भेंट कीं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस बीते आठ वर्षों से प्रदेश में अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है, जिसे अब भाजपा के नेता भी स्वीकार करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और अब वक्त आ गया है कि कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर इस सरकार की पोल जनता के सामने खोलें.

जन-जन तक पहुंचाएं कांग्रेस का संदेश- हरीश रावत
सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने किया. उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के शुभारंभ के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने का संकल्प लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2026 में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा, और पार्टी के पास तैयारी के लिए सिर्फ छह महीने हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सारे व्यक्तिगत कार्य छोड़कर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं.

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है. चाहे बेरोजगारी हो या महंगाई, कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को घेरेगी और 2027 में उसे सत्ता से बाहर करेगी. सरकार ने देश में विकास के नाम पर जुमलेबाजी की है.

संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन करेगी कांग्रेस- गुरदीप सिंह सप्पल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि, आरएसएस और भाजपा देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं- मीडिया, कार्यपालिका, विधायिका और यहां तक कि न्यायपालिका पर हमले कर रही हैं. अब कांग्रेस को संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन छेड़ना होगा.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य का नौजवान, किसान और महिला वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं. संविधान बचाओ रैली में सभी कांग्रेसजन ने इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है. हमारी कोशिश रहेगी कि देश के प्रत्येक नागरिक तक कांग्रेस की बात पहुंचाएं.

केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है- प्रीतम सिंह
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है, इसलिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 से 30 अप्रैल तक देशभर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है. उत्तराखंड में भी अब यह आंदोलन जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक पहुंचेगा. रैली में गोविंद सिंह कुंजवाल, तिलकराज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, गोपाल राणा, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र जाती, सुमित हृदयेश, अनुपमा रावत, मदन सिंह बिष्ट, रवि बहादुर, ज्योति रौतेला समेत कई नेता उपस्थित रहे.

हालांकि मौसम के प्रतिकूल रहने के कारण अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके, लेकिन रैली के अंत तक प्रदेश भर से लोग जुटते रहे. कांग्रेस ने इस रैली को मिशन 2027 की पहली कड़ी बताया और संकल्प लिया कि वह संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी.

यह भी पढ़ें- मायावती और आकाश आनंद के विरोध के बाद बैकफुट पर सपा! कार्यकर्ताओं को दी सख्त नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
Basti News: CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget