एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बनाई वकीलों की एक कोर टीम, वार रूम में बैठकर ऑपरेशन को दे रहे अंजाम

UP Election News: चुनाव में दुष्प्रचार और पार्टी के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए कांग्रेस ने अपनी एक लीगल कोर की टीम बनाई है. वही प्रयागराज में हाईटेक वार रूम भी बनाया है.

Lok Sabha Election 2024: मौजूदा लोकसभा चुनाव में सियासी पार्टियां और उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे आजमा रहे है. तमाम लोग अपने विपक्षियों के खिलाफ दुष्प्रचार व प्रोपेगेंडा कर अपना माहौल बनाने और दूसरों का खेल बिगाड़ने में लगे हुए है. ऐसे ही दुष्प्रचार को रोकने और गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने लीगल सेल से जुड़े हुए वकीलों की एक कोर टीम बनाई है. 

यह कोर टीम एक वार रूम में बैठकर अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. कोर टीम में शामिल वकील तथ्यों का पता लगाकर न सिर्फ लोगों के बीच सच्चाई को सामने रख रहे हैं, बल्कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए थाने से लेकर चुनाव आयोग और अदालतों तक में शिकायत भी कर रहे हैं.इसके साथ ही पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ किया जा रहे दुष्प्रचार पर भी फोकस किया जा रहा है.

वार रूम में शिफ्ट में हो रहा काम
कांग्रेस पार्टी का दावा है कि लीगल सेल के इस ऑपरेशन से न सिर्फ उसके खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार पर अंकुश लग सकेगा, बल्कि इसकी वजह से हो रहा नुकसान भी खत्म हो जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने इस तरह की कमेटी के जरिए दुष्प्रचार रोकने का कदम पहली बार उठाया है. इसके लिए लीगल सेल से जुड़े वकीलों को बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है. वार रूम में अलग-अलग शिफ्ट में लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है. 

वार रूम से हो रही निगरानी
कमेटी के सदस्य वार रूम में बैठकर सोशल मीडिया पर विचार करने वालों को लैपटॉप, कंप्यूटर, टैब और मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाले मैसेज की निगरानी कर रहे हैं. संदिग्ध संदेशों की पड़ताल कर रहे हैं. टेक्स्ट मैसेज और वीडियो के फैक्ट चेक किया जा रहे हैं. जरूरत पड़ने पर पुलिस - प्रशासन, चुनाव आयोग व दूसरी जगहों पर शिकायत की जा रही है. इसके अलावा अदालतों में भी मामलों को ले जाया जा रहा है.

संगम नगरी प्रयागराज में कांग्रेस लीगल सेल के महासचिव और मंडल के प्रभारी रविंद्र सिंह के मुताबिक इस तरह का काम कांग्रेस पार्टी ने पहली बार उठाया है. वार रूम देश में कई जगहों पर बनाए गए हैं. संगम नगरी प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के नजदीक बनाए गए बनाया गया वार रूम बेहद हाईटेक है. रवींद्र सिंह के मुताबिक पार्टी की इस पहल के  सार्थक नतीजे देखने को मिल रहे हैं. हालांकि यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जो शिकायतें की जा रही हैं, उन पर सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर जो दुष्प्रचार किया गया है, उसे लेकर शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या, WhatsApp पर लगाया था स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget