एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में चुनाव से पहले कांग्रेस का नया प्रयोग, अब परीक्षा देकर बनेंगे प्रवक्ता

UP Election 2022: कांग्रेस ने तय किया है कि वो जनपदों में परीक्षा लेकर प्रवक्ता और समन्वयक बनाएगी. खास बात ये की कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस साथ आना चाहता हो, इस परीक्षा में शामिल हो सकता है.

UP News: चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस लगातार नए प्रयोग करते नज़र आ रही है. पहले प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया और अब कांग्रेस ने तय किया है कि वो जनपदों में परीक्षा लेकर प्रवक्ता और समन्वयक बनाएगी. खास बात ये की कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस के साथ आना चाहता हो, इस परीक्षा में शामिल हो सकता है. युवाओं को तरजीह दी जाएगी.

यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को कांग्रेस के 'बनें यूपी की आवाज’ कार्यक्रम को लॉन्च किया. नसीमुद्दीन ने बताया कि जो लोग कांग्रेस से जुड़कर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं- जैसे किसान, बेरोजगार, महिला, व्यापारी उन सभी को पार्टी अपने यहां जनपद स्तर पर प्रवक्ता बनने का मौका देगी. खास बात ये भी की इसमें आने के लिए पहले से कांग्रेस का सदस्य होना जरूरी नहीं. नसीमुद्दीन ने बताया कि चयन का आधार योग्यता होगी, जिसके लिए जनपदवार परीक्षा और साक्षात्कार होगा. जनपद के प्रभारी सचिव, जिला एवं शहर अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता की समिति कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. 

जानिए सबसे पहले कहां होगी परीक्षा 

कांग्रेस इस तरह सबसे पहले लखनऊ मंडल के जनपदों परीक्षा का आयोजन करेगी. इसकी शुरुआत 15 नवम्बर को जनपद उन्नाव से होगी. इसके बाद 16 नवम्बर को लखनऊ, 17 नवम्बर को सीतापुर, 18 नवम्बर को हरदोई, 19 नवम्बर को लखीमपुर और 20 नवम्बर को रायबरेली में परीक्षा होगी. हालांकि, इससे पहले भी कांग्रेस यूपी में एक बार प्रवक्ताओं के चयन के लिए परीक्षा कर चुकी है. वो परीक्षा जून 2018 में हुई थी, जिसमें 14 प्रवक्ताओं का चयन हुआ था. लेकिन इस बार की परीक्षा सभी जिलों के लिए अलग अलग होगी. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव के सोफे पर सियासत, खोदा पहाड़ और चुहिया भी नहीं निकली

Free Ration Scheme: चुनाव से पहले जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा, होली तक मिलेगा मुफ्त राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget