एक्सप्लोरर

CAA और NRC के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज, जानें- हिंसा के बाद यूपी का हाल

CAA और NRC के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज है। प्रियंका गांधी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है और लोगों से दोपहर 3 बजे से राजघाट पर इकट्ठा होकर इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)के विरोध में कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धरने पर बैठेंगे। इस देशव्यापी प्रदर्शन को शांति मार्च का नाम दिया गया है, जो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस शासित राज्यों में मुख्यमंत्री इस शांति मार्च की अगुआई करेंगे। जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां इसकी अगुआई प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। इस प्रदर्शन में राहुल, प्रियंका के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।'

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस का ये धरना राजघाट पर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जो कि रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की तुलना भारत छोड़ो आंदोलन से की है। गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के विरोध के चलते देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर तो हिंसक प्रदर्शन की भी तस्वीरें देखी गई हैं।

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन के चलते इंटरनेट को भी बंद करना पड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करें तो जिला प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। हिंसा और बवाल के बाद जिले में बंद हुई इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिन की हिस्सा के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कानपुर के यतीमखाना इलाके में बढ़ती भीड़ के चलते तनाव बना हुआ है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मौके पर यूपी पुलिस के अलावा आईटीबीपी, आरएएफ और पीएसी की तैनात की गई है। वहीं, करीब डेढ़ दर्जन जिलों में संवेदनशीलता को देखते हुए इंटरनेट सेवा बाधित हो रखी हैं। जिसमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। हिंसा की आशंका के मद्देनजर ज्यादातर जिलों में आज भी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। वहीं, अधीनस्त सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षाएं भी रद्द कर दिया गया है।

उधर, रामपुर जिले में सीएए के विरोध में शनिवार को हुए प्रदर्शन, आगज़नी और पत्थरबाजी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुर कर दी है। 110 नामज़द और 1000 से ज़्यादा अज्ञात पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। 31 नामज़द आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
जैश-ए-मौहम्मद को करते थे Follow...आतंकवादी बनने की चाहत, गाजियाबाद पुलिस ने 6 युवक किए गिरफ्तार
जैश-ए-मौहम्मद को करते थे Follow...आतंकवादी बनने की चाहत, गाजियाबाद पुलिस ने 6 युवक किए गिरफ्तार
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget