एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद को मिला बड़ा ऑफर! कांग्रेस सांसद ने खुलकर कह दी ये बात

Chandrashekhar Azad News: नगीना से चुनाव जीतने के बाद चंद्रशेखर आजाद के अगले कदम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि वो एनडीए या इंडिया गठबंधन किसके साथ जाएंगे.

Chandrashekhar Azad News: नगीना लोकसभा सीट पर इंडिया और एनडीए गठबंधन को मात देने वाले आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने निर्दलीय रहते इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की है. ऐसे में उनके अगले कदम को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि वो एनडीए या इंडिया गठबंधन किसके साथ जाएंगे? हालांकि चंद्रशेखर दोनों अलाइंस से दूर रहने की बात कह चुके हैं लेकिन, इस बीच कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद ने उन्हें एक बड़ा ऑफर दिया है. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया के बेटे और नवनिर्वांचित सांसद तनुज पुनिया ने चंद्रशेखर आजाद और इंडिया गठबंधन के साथ आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि वो संविधान को मानने वाले नेता है. संविधान को सम्मान करते हुए, इसलिए वो संविधान का उल्लंघन करने वालों के साथ नहीं जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम तो उन्हें निमंत्रण देंगे कि वो आएं और हमारे साथ शामिल हों. 

कांग्रेस सांसद ने की जमकर तारीफ
तनुज पुनिया ने इस दौरान चंद्रशेखर की जमकर तारीफ भी की यूपी तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को देखकर बहुत अच्छा लगता है. वो वंचित समाज से जिस तरह आगे निकलकर आएं हैं तो इसकी हर किसी को चाहे वो हमारी पार्टी हो या विपक्ष हो उनकी तारीफ़ करना चाहिए. सांसदी की चुनाव आसान नहीं है. आप बिना किसी बड़ी पार्टी के सहयोग से ये चुनाव जीतते हैं ये बहुत बड़ी बात है. 

नगीना सीट से जीत के बाद चंद्रशेखर आजाद दलित नेता के रूप में उभरें हैं. इस पर कांग्रेस नेता कहा कि जहां तक दलित चेहरे और बड़ा नेता बनने की बात है तो ये समय बताएगा. अगर वो समाज के साथ रहे, उनके मुद्दों को लेकर लड़ते रहे तो जाहिर सी बात है कि वो एक बड़ा चेहरा निकलकर सामने आएंगे. उन्होंने अब तक जो काम किया हैं वो सराहनीय है. 

बता दें कि चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद की इंडिया गठबंधन के साथ करीबियां देखी गई थी. माना जा रहा था कि गठबंधन उन्हें एक सीट दे सकता है लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और आखिरी वक्त में अखिलेश यादव के साथ उनकी बातचीत टूट गई, जिसके बाद उन्होंने अकेले ही चुनाव में उतरने का एलान कर दिया. कांग्रेस सांसद कुछ भी कहें फिलहाल तो चंद्रशेखर किसी भी गठबंधन के साथ जाने से इनकार कर चुके हैं. 

यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी बसपा का बुरा हाल, मायावती के लिए चुनौती बना ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget