एक्सप्लोरर

Congress vs BJP: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बीजेपी पर पलटवार, कहा- 'नागपुर' से पूछकर नहीं करुंगा राहुल की तारीफ

UP Politics : सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कोई इंसान जब बहुत ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसे क्या कहूंगा,वह भगवान समान ही माना जाएगा.बीजेपी बहस कर इसे विवादित न बनाए. भारत की सभ्यता में राम हैं.

मेरठ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रांतीय संयोजक सलमान खुर्शीद ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने के अपने बयान पर बीजेपी के एतराज के बीच मंगलवार को कहा कि वह नागपुर (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से पूछ कर अपने नेता की तारीफ नहीं करेंगे.खुर्शीद से यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल की तुलना भगवान राम से करने को लेकर बीजेपी द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने संघ पर निशाना साधते हुए कहा,''मैं नागपुर से पूछ कर अपनी शब्दावली नहीं बदलूंगा.नागपुर इस देश का संचालन नहीं कर सकता.''

राहुल गांधी की तुलना राम से क्यों की

उन्होंने अपने बयान पर कहा, ''कोई इंसान जब बहुत ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसे क्या कहूंगा,वह भगवान समान ही माना जाएगा.बीजेपी बहस कर इसे विवादित न बनाए.भारत की सभ्यता में राम हैं.हिंदू धर्म एक व्यापक धर्म है.मैं नागपुर से पूछकर अपने नेता राहुल गांधी की तारीफ नहीं करूंगा.'' खुर्शीद ने कहा, ''राहुल गांधी जब पूछते हैं कि चीन हमारी धरती हड़प रहा है तो बीजेपी कहती है कि राहुल देश के सैनिकों का अपमान कर रहे हैं.जब मैं भगवान राम की तारीफ करता हूं तो वह कहते हैं भगवान राम का अपमान कर रहे हैं.''

खुर्शीद ने सोमवार को मुरादाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में व्‍यापक रूप से न आने के सवाल पर राहुल की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा था,''भगवान राम हर जगह नहीं जा सकते,जबकि उनकी खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है.उनकी खड़ाऊ लेकर हम (कांग्रेस) चल रहे हैं.खड़ाऊ उत्तर प्रदेश आ चुकी है,तो राम जी भी आ ही जाएंगे.''

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कहा था, ''राहुल गांधी एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं.राहुल गांधी की क्षमता सीमित नहीं है.वह सुपर ह्यूमन हैं.कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट पहने निकलते हैं और कहते हैं कि तपस्या कर रहा हूं.'' खुर्शीद के बयान पर बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सलमान खुर्शीद का जो बयान है,वह चारण संस्कृति के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता.

ये भी पढ़ें

UP IPS Transfer: यूपी में 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए बरेली और कानपुर जोन के ADG

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget