यूपी में अपराधों को लेकर योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा- प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी में रविवार और सोमवार को हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

लखनऊ. यूपी में बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी में रविवार और सोमवार को हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है. प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्. ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है. यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.
यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है।
प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम् ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है। pic.twitter.com/vaN3J5wG2T — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2020
बलिया में टीवी पत्रकार की हत्या प्रियंका ने अपने ट्वीट में बलिया में एक टीवी पत्रकार की हत्या का भी जिक्र किया है. बतादें कि बलिया में जमीन विवाद को लेकर टीवी पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि का भाई पत्रकार को अपने घर ले गया और वहीं उन्हें गोली मार दी गई. मामले में बलिया एसपी ने फेफना थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
बतादें कि कि उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में किसी पत्रकार की यह दूसरी हत्या है. इससे पहले गाजियाबाद में भी बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी थी. 20 जुलाई की रात पत्रकार विक्रम जोशी को कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी. वह अपनी दो बेटियों के साथ घर लौट रहे थे, तभी उन पर कुछ लोगों ने घेर कर हमला कर दिया था.
ये भी पढ़ें:






















