एक्सप्लोरर

कोरोना पर बोलीं प्रियंका- अब टेपरिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका ने सोमवार को कहा कि अब इस स्थिति पर सरकार को ध्यान देना ही होगा.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच विरोधी दल राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका ने सोमवार को कहा कि अब इस स्थिति पर सरकार को ध्यान देना ही होगा.

उन्होंने ट्वीट किया, 'यूपी के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरें हैं. कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ये स्थिति चिंताजनक है. तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं. अब टेपरिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा. इस स्थिति पर ध्यान देना ही होगा.'

जुगाड़ से नहीं नियंत्रित होगी महामारी : मायावती इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी कोरोना को लेकर सरकार पर निशाना साधा. मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य, गरीब व पिछड़े यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है, वह गंभीर चिंता की बात है. राज्य व केंद्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सचेत होने की जरूरत है. यह जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है.'

बतादें कि प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 38 और लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा संक्रमण के 2,250 नये मामले भी सामने आए हैं. इस दौरान 1181 मरीज ठीक भी हुए हैं. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 38 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,146 हो गयी है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- जुगाड़ से नहीं नियंत्रित होगी महामारी

यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना महामारी का प्रकोप, पिछले 24 घंटे में आए 2250 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget