एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- पंचायत चुनाव में हुआ उम्मीदवारों का अपहरण, लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार

राजधानी लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

Priyanka Gandhi In Lucknow: कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पंचायत चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा. पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है. इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं.

प्रियंका ने सवाल किया कि ये कैसा विकासवाद है. कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए. उस समय कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए. इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई, लेकिन फिर भी पंचायत चुनाव कराए गए. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई. पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया. नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई. नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया. यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया. प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा. योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है.

तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर प्रियंका गांधी
बतादें कि प्रियंका गांधी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कुछ घंटे मौन धरना पर बैठी रहीं. हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर बैठकें करनी थी, लेकिन वो उन्होंने मौन धरने पर बैठ गईं. धरना खत्म करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रियंका गांधी का धरना पूर्व निर्धारित नहीं था, लेकिन अचानक धरने पर बैठ कर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी उबाल पैदा कर दिया. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ताधारी बीजेपी ने जिस तरह से जोर जबरदस्ती की रणनीति अपनाई, पंचायत चुनाव में जो हिंसा हुई, महिलाओं के साथ चीर हरण किया गया, इसके अलावा प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी का मौन सत्याग्रह शुरू हुआ.  

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का तंज- कोरोना पर PM मोदी के सर्टिफिकेट से नहीं छिपेगी योगी सरकार की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget