एक्सप्लोरर

Lakhimpur News: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बड़ा आरोप, सरकारी अमले ने मंत्री के बेटे को भगाया

Pramod Tiwari on Supreme court comment: लखीमपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने खुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि, यूपी सरकार को कोर्ट ने आइना दिखाया है.

Pramod Tiwari on Lakhimpur News: लखीमपुर मामले (Lakhimpur incident) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में आज लगातार दूसरे दिन भी सुनवाई हुई. कोर्ट की टिप्पणियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने आज जिस तरह का रुख दिखाया है, वह यूपी सरकार के लिए सबक की तरह होना चाहिए. कांग्रेंस नेता ने कहा कि, कोर्ट ने यूपी सरकार को आईना दिखाने की कोशिश की है.

सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता 

आज की सुनवाई से यह साफ हो गया कि सरकार पीड़ितों के साथ नहीं बल्कि आरोपी के साथ खड़ी है. आरोपी की मदद के लिए सरकार ने हरीश साल्वे जैसे बड़े वकील को हायर किया. केंद्रीय मंत्री के आरोपी बेटे के कल पेश होने का दावा करना यह बताता है कि, वह इतनी दूर चला गया था कि आज पेश नहीं हो सकता था. 

सरकारी अमले ने मंत्री के बेटे को भगाया 

मंत्री का बेटा खुद भागा नहीं बल्कि सरकारी अमले ने उसे भगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकारी अमले ने मंत्री के बेटे को भागने में मदद की. प्रमोद तिवारी ने मांग की है कि, इस मामले में केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा होने तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. मंत्री अजय मिश्रा अपने रसूख का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं. उन्हें बर्खास्त करना चाहिए 

ठोस फैसला ले सरकार 

प्रमोद तिवारी ने कहा कि, केंद्र और यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आज के रुख के आधार पर अब ठोस फैसला ले लेना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने वही बातें कहीं हैं, जो बातें कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी शुरू से कह रही हैं.  सुप्रीम कोर्ट ने भी आज की सुनवाई में यह मान लिया है कि, यूपी सरकार इस मामले में पक्षपात और लीपापोती कर रही है. 

सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद 

मंत्री के बेटे के साथ आरोपी जैसा बर्ताव नहीं किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी के डीजीपी को सभी सबूत सुरक्षित रखने की नसीहत भी यह बताती है यूपी में सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि, लखीमपुर मामले को भी उन्नाव और हाथरस जैसा बनाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहती है जिसने इस मामले में दखल दिया.

ये भी पढ़ें.

Firozabad Missing sisters: एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनें गायब, चार दिन बीतने के बाद अबतक कोई सुराग नहीं

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget