एक्सप्लोरर

Ayodhya: टिकट कटा तो प्रियंका गांधी की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाली नेता को आया चक्कर, पहुंच गईं अस्पताल

UP Election 2022: अयोध्या में कांग्रेस की महिला नेता मधु पाठक का टिकट कटा तो वो अस्पताल ही पहुंच गईं. इस खबर से उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उनका बीपी हाई हो गया और उन्हें चक्कर आ गए.

UP Election 2022: चुनाव के दौरान नेताओं के अजब-गजब रूप देखने को मिलते हैं, कभी टिकट नहीं मिलने से वो बगावती हो जाते हैं तो कभी इमोशनल, बात आगे बढ़ती है तो फूट-फूट कर रोने भी लगते हैं. लेकिन अयोध्या में कांग्रेस की महिला नेता मधु पाठक का टिकट कटा तो वो अस्पताल ही पहुंच गईं, उन्हें ऐसे सदमा लगा कि उनका बीपी हाई हो गया और चक्कर आने लगे, जिसके बाद जिला अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा.

टिकट कटा को मधु पाठक को आए चक्कर

यूपी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अयोध्या जिले की बीकापुर, मिल्कीपुर और रुदौली से पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. ये खबर जब टीवी पर चली तो अयोध्या से कांग्रेस की नेता मधु पाठक को जबर्दस्त झटका लगा. उन्हें उम्मीद थी कि बीकापुर सीट से उन्हें टिकट दिया जाएगा, लेकिन उन्हें ये जानकर सदमा लगा कि उनका टिकट कट गया है और यहां से किसी और मैदान में उतारा गया है. ये खबर सुनते ही उनका बीपी हाई होने लगा और उन्हें चक्कर आने लगे. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा.

पार्टी पर लगाया धोखा देने का आरोप

मधु पाठक का कहना है कि उन्होंने बीकापुर से टिकट देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है. पहले मुझे भरोसा दिया गया और फिर उनका टिकट काट दिया गया. यही नहीं उन्होंने अपना टिकट कटने के पीछे कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री और जिला अध्यक्ष विधानसभा बीकापुर प्रत्याशी अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए. मधु पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है. अखिलेश यादव जब से पार्टी में शामिल हुए हैं मेरे पीछे लगे हुए हैं. पहले मुझे जिला अध्यक्ष के पद से हटाकर उमा सिंह को पद दे दिया गया. मधु पाठक ने कहा कि वो महिला विरोधी हैं.

मधु पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी बहुत है जब तक निर्मल खत्री पार्टी में रहेंगे तब तक ब्राह्मण और महिला कभी भी पार्टी में पनप नहीं पाएंगे. कांग्रेस पार्टी में अब अयोध्या में कुछ रह नहीं गया. पार्टी को बर्बाद कर दिया गया है. पार्टी में 30 सालों से मैंने संघर्ष किया और अब भी पार्टी के लिए काम करूंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget