एक्सप्लोरर

CM योगी को लेकर अजय राय का दावा बढ़ाएगा बीजेपी की टेंशन, गुजरात का भी किया है जिक्र

NEET-NET Paper Leak: नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात के नकल माफियाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश सरकार कर रही है.

UGC NEET-NET Paper Leak: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है. अजय राय ने रविवार (23 जून 2024) को बयान देते हुए केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया.  नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ''70 सालों के कांग्रेस के शासनकाल में कभी परीक्षा लीक नहीं हुई. केंद्र सरकार ने पूरा सिस्टम कोलेप्स कर दिया है. पेपर लीक की घटनाओं के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं. गुजरात के नकल माफियाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश सरकार कर रही है.''

''योगी सिर्फ नाम के सीएम''

अजय राय ने राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेई और वाराणसी के पूर्व विधायक श्याम देवराज चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में जो आगे बढ़ता है उसको ऊपर से काटने का काम कर दिया जाता है. योगी आदित्यनाथ और गुजरात के लॉबी के बीच में इस समय युद्ध छिड़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश में योगी सिर्फ नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं सारा काम गुजरात लॉबी करा रही है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती?

अजय राय ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में बीजेपी के हार का कारण कार्यकर्ताओं का सम्मान न होना है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने सिर्फ कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल किया और उन्हें छोड़ दिया है. उत्तर प्रदेश में नौकरशाही बेलगाम है. यूपी में न बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुनी जा रही है ना ही मंत्री विधायकों की.

उपचुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस तैयार 

कांग्रेस नेता अजय राय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बीजेपी को पूरी तरह छोड़ चुके हैं. उपचुनाव को लेकर सपा के साथ सीटों का गठबंधन जल्द फाइनल होगा. हम इंडिया गठबंधन वाले उपचुनाव से लेकर विधानसभा और सभी चुनाव जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे.

बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप 

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि पेपर लीक की घटनाओं के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं. साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी गुजरात के नकल माफियाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में BKU के कार्यकर्ता 24 जून से शुरू करेंगे जल सत्याग्रह, यमुना के पानी में होगा प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget