एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज, कहा-'देश सोच रहा था कि आज...'

UP News: मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराई गई थी. इसके अलावा वहां पिछले कई महीने से दो समुदायों में हिंसा हो रही है. इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 जुलाई) को मन की बात के 103वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया. वहीं पीएम मोदी के इस मन की बात कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मणिपुर का जिक्र कर पीएम मोदी पर तंज कसा है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा-"देश “सोच” रहा था कि आज “मणिपुर” की बात होगी. #मन_की_बात" बता दें कि हाल में मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराई गई थी. इसके अलावा वहां पिछले कई महीने से दो समुदायों में हिंसा हो रही है. इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर और मणिपुर के सीएम के इस्तीफे के भी मांग कर रहा है. हालांकि इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

शहीदों के लिए शुरू होगा 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह जन भागीदारी और जागरूकता का उदाहरण है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू होगा. इसके तहत देश भर में हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इन विभूतियों की स्मृति में, देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे.

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, इस अभियान का जिक्र कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget