एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: विधानसभा चुनाव 2017 के प्रचंड लहर में भी बीजेपी नहीं जीत पाई थी यह सीट

यूपी विधानसभा की सीटों की क्रम संख्या के मुताबिक सहारानपुर की बेहट सीट पहले नंबर पर है. साल 2017 की प्रचंड लहर में भी बीजेपी यह सीट नहीं जीत पाई थी. उसे कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं. प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं. इनमें से 317 सीटें अनारक्षित हैं. वहीं अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 84 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें आरक्षित हैं. विधानसभा सीटों के लिए एक क्रम संख्या निर्धारित है. अपने नाम के साथ-साथ विधानसभा सीटें अपने नंबर से भी जानी जाती हैं. 

बेहट में किसे मिला बहुमत 

उत्तर प्रदेश विधानसभा की पहली सीट बेहट है. यह सहारनपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों में से एक है. आइए जानते हैं कि 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पहले नंबर की विधानसभा सीट पर किस पार्टी ने किस तरह का प्रदर्शन किया. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उसने 384 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 312 पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस प्रचंड लहर में भी बीजेपी बेहट विधानसभा सीट पर जीत नहीं पाई थी. 

बेहट में कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश सैनी ने बसपा छोड़ बीजेपी में आए महावीर सिंह राना को 25 हजार 677 वोट से हराया था. सैनी को 97 हजार 35 और राना को 71 हजार 135 वोट मिले थे. वहीं 71 हजार 19 वोट पाकर बसपा के मोहम्मद इकबाल तीसरे नंबर पर रहे थे. साल 2012 के चुनाव में यह सीट बसपा ने जीती थी. तब बसपा के महावीर सिंह राना ने कांग्रेस के नरेश सैनी को 514 वोट से हराया था. 

उत्तर प्रदेश की पहली विधानसभा सीट पर परचम लहराने के बाद भी कांग्रेस का प्रदेश के बाकी के हिस्से में प्रदर्शन दयनीय रहा था. पार्टी पूरे प्रदेश में केवल 7 सीटें ही जीत पाई थी. इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से समझौता किया था. पिछले विधानसभा चुनान में बेहट विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 36 हजार 576 मतदाता थे. लेकिन केवल 2 लाख 52 हजार 559 या 75.04 फीसद मतदाताओं ने ही मतदान किया था. बेहट में 2017 में अनुसूचित जाति के 2 उम्मीदवारों समेत कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इनमें से केवल 3 ही अपनी जमानत बचा पाए थे.

UP Election 2022: एक ही फ्लाइट में चढ़े Akhilesh Yadav और Priyanka Gandhi, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर

UP Assembly Election 2022: यूपी में बीते चार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल रहा है, जानिए 1996 से लेकर 2017 तक के आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी बंदर की तरह नाच रहे', कांग्रेस नेता को लेकर बृजभूषण सिंह का विवादित बयान
'राहुल गांधी बंदर की तरह नाच रहे', कांग्रेस नेता को लेकर बृजभूषण सिंह का विवादित बयान
भगवान राम-कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, अयोध्या के संतों ने जताई नराजगी
भगवान राम-कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, अयोध्या के संतों ने जताई नराजगी
बिजनौर में एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा
बिजनौर में एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा
'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह
'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget