एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: यूपी में बीते चार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल रहा है, जानिए 1996 से लेकर 2017 तक के आंकड़े

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर कल सोनिया गांधी कांग्रेस सीईसी की बैठक करने वाली हैं. इससे पहले जानिए  बीते चार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाल क्या रहा है.

यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. चुनावी रैलियों से लेकर लुभावने वादे तक सब कुछ पार्टियां जोर शोर से कर रही हैं. बीजेपी के सत्ता वाले इस राज्य में पार्टी को कड़ी चुनौती देने के लिए हर पार्टी पुरजोर कोशिश में हैं. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है और पार्टी जमकर बीजेपी को घेरने की कोशिश में हैं. कई सालों से सत्ता में दूर कांग्रेस भी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही है. यूपी चुनाव को लेकर ही कल शाम छह बजे पार्टी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस सीईसी (केंद्रीय चुनाव समिति) की बैठक करने वाली हैं.

इस बैठक से पहले जानिए  यूपी में बीते चार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाल क्या रहा है-

2017- 07 सीटें (कांग्रेस)

2012- 28 सीटें (कांग्रेस)

2007- 22 सीटें (कांग्रेस)

1996- 25 सीटें (कांग्रेस)

2017 विधानसभा चुनाव

इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीती थीं. समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थीं और बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थीं, वहीं कांग्रेस को सात सीटों से संतोष करना पड़ा था. आरएलडी को एक सीट मिली थीं. अनुप्रिया पटेल की Apna Dal Sonelal को 9 सीटों पर जीत मिली थी. इस पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन था.

2012 विधानसभा चुनाव

इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने यूपी में 224 सीटें जीती थीं. मायावती की पार्टी बीएसपी को 80 सीटों पर जीत मिली थीं वहीं बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस इस चुनाव में 28 सीटें जीत पाई थीं, वहीं यूपीए के गठबंधन में आरएलडी ने 9 सीटें जीती थीं. 

2007 विधानसभा चुनाव

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मायावती की पार्टी बसपा ने जीती थीं. बसपा को इस चुनाव में 206 सीटों पर जीत मिली थी. समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में 97 सीटें जीत पाई थी. राजनाथ सिंह के लीडरशिप में बीजेपी ने 51 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस 22 सीटें जीत पाई थी.

1996 विधानसभा चुनाव

1996 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस साल सपा ने 143 सीटें जीती थीं. बसपा ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी 88 सीटें जीत पाई थी वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 25 सीटों पर जीत मिली थी.  आरएलडी ने 14 सीटें जीती थीं वहीं कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें

महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस रही है फिसड्डी, जानिए- 2017 में किस पार्टी ने कितने टिकट दिए

UP Election 2022: क्या यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? जानें- CM फेस को लेकर क्या कहा

Madhya Pradesh VVIP Tree: भारत का VIP पेड़, 24 घंटे पुलिस करती है सुरक्षा, मेडिकल चेकअप होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget