एक्सप्लोरर

वीकेंड लॉकडाउन का दिखा असर, उत्तर प्रदेश की सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा

इस दौरान सिर्फ जरूरी वस्तुओं की ही आपूर्ति की जाती है. बाकी दफ्तर और बाजार सब बंद रहते हैं. इस दौरान कई शहरों में इसका व्यापक असर देखने को मिला.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार के वीकेंड लाकडाउन के कारण राजधानी के अधिकतर इलाकों में और अन्य शहरों में सन्नाटा छाया रहा. केवल दवा और आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खुली नजर आयीं.

टैम्पो, टैक्सी और सरकारी बस सेवा बंद होने के कारण सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा रहा. केवल आवश्यक सेवाओं में लगे इक्का दुक्का वाहन चलते नजर आए. प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस टीमें हर आने जाने वाले को रोक रही थी. केवल आवश्यक काम के लिए निकलने वालों को ही जाने दिया जा रहा था.

लखनऊ में जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं

राजधानी लखनऊ के मुख्य बाजार हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, गोमतीनगर, इंदिरानगर, लाटूश रोड, आलमबाग, हीवेट रोड, अलीगंज, गुडंबा आदि बंद रहे. इन इलाकों में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और दवा की दुकानें खुली रहीं.

कानपुर में भी पसरा रहा सन्नाटा

इसी प्रकार कानपुर से मिली जानकारी के अनुसार वहां के प्रमुख बाजार नवीन मार्केट, सोमदत्त प्लाजा, पी रोड, सिविल लाइन्स, मेस्टन रोड, पनकी, चमनगंज, किदवईनगर, परेड आदि इलाकों में इक्का दुक्का दुकानों को छोड़कर लगभग सभी जगह दुकानें बंद रहीं.

कानपुर के सोमदत्त प्लाजा में कंप्यूटर और लैपटाप के उप्र उत्तराखंड के वितरक हिमांशु कोहली ने बताया कि मार्केट की सभी दुकानें दो दिन पूरी तरह से बंद रहेंगी. सोमदत्त प्लाजा कानपुर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है.

प्रयागराज का हाल

प्रयागराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार सिविल लाइन्स, लूकरगंज, अशोकनगर, बादशाही मंडी, मुठठीगंज आदि इलाको में प्रतिबंध का असर देखा गया और केवल आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खुली दिखी.

शनिवार और रविवार को शहरों में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. निषिद्ध क्षेत्र में लोगों का परीक्षण किया जा रहा है. शहर के मुख्य बाजारों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है.

इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा समेत आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति इस दौरान जारी रही. इन सेवाओं से जुड़े कार्मिकों और डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई रोक नहीं रही. दुकानें बंद होने की वजह से लोग छतों पर पतंग उड़ाते नजर आये. शहरों की गलियों में भी सन्नाटा छाया रहा.

ये भी पढ़ें

यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मायावती ने योगी सरकार को दी ये सलाह

यूपी: बाराबंकी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget