एक्सप्लोरर

अमेठी: ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, 2 की हालत गंभीर

UP News: अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो हालात गंभीर बनी है.

Amethi Road Accident: अमेठी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हुई हैं. इस हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने पिकअप वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया. पुलिस ने मृतक दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी है. 

जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर नगेशरगंज के पास हुआ है. जहां ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पर मुसाफिरखाना प्रभारी विवेक सिंह स्पॉट पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. मृतकों की पहचान असगर अली पुत्र अमीरुद्दीन 40 वर्ष मजरुआ थान हरगांव सीतापुर और साजिद पुत्र अज्ञात के रूप में हुई. 

आबकारी ने 62 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

अमेठी में आबकारी विभाग की टीम ने शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नट का पुरवा और खैरहना गांव में छापेमारी की. नट का पुरवा से आबकारी टीम ने 62 लीटर कच्ची शराब व तीन क्विंटल लहन बरामद किया. टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है. आबकारी टीम ने इसके बाद ईंट भट्टो और शराब के ठेकों का निरीक्षण किया. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और शराब न पीने के लिए जागरूक किया.

ये भी पढे़ं: राम मंदिर निर्माण कार्य कब तक होगा पूरा, सामने आई जानकारी, श्रद्धालुओं के लिए होगी खास सुविधा

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget