एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- बुंदेलखंड में बनेगा फाइटर प्लेन, एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेगा विकास

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सवार होकर बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास फर्राटा भरेगा. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को गर्व होगा कि आने वाले समय में यहां फाइटर प्लेन तक बनेगा.

झांसी/जालौन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा और दोहन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति भी आएगी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सवार होकर बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास फर्राटा भरेगा.

बुंदेलखंड के दौरे पर गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान आंदोलन के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ''जब भी भारत में समृद्धि और सुरक्षा की बात होती है तो कुछ लोगों, जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, के पेट में दर्द होने लगता है और विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम शुरू कर देते हैं.'' झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया और इस दौरान उन्होंने सोलह सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

योगी झांसी पहुंचने से पहले जालौन और ललितपुर में कार्यक्रमों में भाग लिया. बुंदेलखंड के विकास के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए योगी ने कहा कि यदि आजादी से बाद किसी सरकार ने विकास कार्य किया होता तो आज बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग होता. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारें विकास कार्यों के मामले में नगण्य रहीं. डिफेंस कॉरिडोर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को गर्व होगा कि आने वाले समय में यहां फाइटर प्लेन तक बनेगा और कॉरिडोर से समग्र विकास होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिया कि जालौन जिले में यमुना नदी पर बनने वाला पुल सात आठ माह के अंदर तैयार हो जाएगा.

बुंदेलखंड में खनिज संपदा का अपार भंडार- योगी

जालौन से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने जालौन जिले के कुठौंद विकासखंड के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद कहा, "इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है. पूर्व की सरकारों ने यहां की वन संपदा और खनिज संपदा का दोहन तो किया, लेकिन इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा." उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस अति पिछड़े क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर पूरे क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है. साथ ही इस क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किनारे और खाली पड़ी किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उद्योग क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा. इससे स्थानीय निवासियों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे.

योगी ने कहा कि जब क्षेत्र के लोगों रोजगार मिलेगा तो क्षेत्र में संपन्नता आएगी. संपन्न होने से नई पीढ़ी शिक्षित भी होगी. भारतीय जनता पार्टी में विकास करने की इच्छाशक्ति मजबूत है, इसलिए देश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी आई है. अक्सर सूखाग्रस्त रहने वाले बुंदेलखंड इलाके में पेयजल की उपलब्धता के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी है. इसके अलावा कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी प्रदेश सरकार ने पूरी मजबूती से काम किया.

यह भी पढ़ें-

सीएम पद से इस्तीफे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget