एक्सप्लोरर

प्रयागराज का यह पंचायत भवन बना यूपी में नंबर वन, सीएम योगी भी हुए मुरीद

प्रयागराज के पंचायत भवन की चर्चा जोरों पर है. सीएम योगी ने कहा है कि पूरे यूपी इसे मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री कल इसका लोकार्पण करेंगे.

प्रयागराज. ओडीएफ यानी खुले में शौच से मुक्ति के बाद संगम नगरी प्रयागराज को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार यूपी की ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन के जो तोहफे दे रही है, उनमे प्रयागराज के नेवादा इलाके में बनी बिल्डिंग और यहां के कांसेप्ट को यूपी में सबसे बेहतरीन घोषित किया गया है. सूबे में सर्वश्रेष्ठ पंचायत भवन के खिताब से नवाज़ी गई प्रयागराज की इस अनूठी बिल्डिंग का लोकार्पण सोमवार उन्नीस अक्टूबर को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये करेंगे. उन्होंने भी यहां के पंचायत भवन की तारीफ़ करते हुए इसे पूरे उत्तर प्रदेश में मॉडल के तौर पर पेश किये जाने का फैसला लिया है.

यूपी में मॉडल के तौर पर किया जाएगा

सीएम योगी इस ख़ास मौके पर यहां के ग्राम प्रधान सुमंत तिवारी से सीधे तौर पर रूबरू भी होंगे और ऑनलाइन उनकी पीठ भी थपथपाएंगे. आठ कमरों और मीटिंग हाल वाले इस पंचायत भवन को मॉडर्न तकनीक व ख़ूबसूरती के साथ तैयार कर इसे बेहद भव्य व आकर्षक लुक दिया गया है. यहां एक ही छत के नीचे ग्रामीणों की तमाम समस्याओं को दूर करने की भी कोशिश की जाएगी. प्रयागराज के इस पंचायत भवन को समूचे यूपी में मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. पंचायतों की सभी प्रचार सामाग्रियों पर भी यहां की तस्वीर होगी.

प्रयागराज का यह पंचायत भवन बना यूपी में नंबर वन, सीएम योगी भी हुए मुरीद

एक ही छत के नीचे कई सेवाएं

सूबे के सबसे बेहतरीन घोषित किया गया प्रयागराज का यह पंचायत भवन जिले के होलागढ़ ब्लाक के शाहपुर कल्याण उर्फ़ नेवादा ग्राम पंचायत का है. बेहद भव्य व आकर्षक नज़र आने वाले इस पंचायत भवन को सिर्फ तीन महीने के कम वक्त में तैयार किया गया है. इसमें ग्राम पंचायत के प्रधान -सचिव और लेखपाल नियमित रूप से तो बैठेंगे ही, इसके साथ ही आईटी रूम में खुलने वाले सहज केंद्र से लोग अपने आय - निवास - जन्म प्रमाण पत्रों और ज़मीन व खेतों की खतौनी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही एक कमरा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए लोगों के लिए होगा. पंचायत भवन में एक मीटिंग हाल भी है.

भूकंपरोधी तकनीक

इस पंचायत भवन को ख़ूबसूरती से तो तैयार किया ही गया है तो साथ ही दूसरी तरफ इसे भूकंप रोधी भी बनाया गया है. पंचायत भवन में पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए इसमें हर तरफ पौधे लगाए गए हैं. दीवारों पर जागरूकता वाली पेंटिंग्स तैयार कर उन पर स्लोगन लिखे गए हैं. पंचायत भवन की बिल्डिंग में बिजली की आकर्षक लाइटिंग भी की गई है. रात को रंगीन रोशनी में पूरी इमारत दुल्हन से चमकती नज़र आती है. इस पंचायत भवन को तकरीबन साढ़े सत्रह लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है. बिल्डिंग की ख़ूबसूरती और मजबूती के साथ ही यहां से निकलने वाले संदेश ने भी इस पंचायत भवन को यूपी में पहला स्थान दिलाया है.

सेवाओं में भी नंबर वन बनाया जाएगा

ग्राम प्रधान सुमंत तिवारी और ग्राम पंचायत अधिकारी दयाराम पटेल के मुताबिक़ निर्माण के समय इसे जिले में सबसे बेहतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में नंबर वन आना यह समूचे प्रयागराज के लिए गौरव की बात है. होलागढ़ ब्लाक की प्रमुख श्रद्धा तिवारी और इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी का कहना है कि यहां का पंचायत भवन सबसे बेहतरीन साबित होने के बाद अब सेवाओं के मामले में भी नेवादा को पूरे यूपी में नंबर वन बनाया जाएगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सूबे के इस नंबर पंचायत भवन के साथ ही यूपी के 376 अन्य पंचायत भवनों का भी लोकार्पण करेंगे. सीएम योगी कल के ऑनलाइन समारोह में इक्कीस हज़ार से ज़्यादा पंचायत भवनों का शिलान्यास भी करेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: विधानसभा चुनाव 2022 के लिये सक्रिय हुये अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी ने मांगे प्रत्याशियों के आवेदन, निर्देश जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget