एक्सप्लोरर

अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें, CM योगी ने दिए गोपनीय जांच के आदेश

Ayodhya Medical College News: राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर हालिया दिनों करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इस मामले में सीएम योगी ने अहम निर्देश दिए हैं.

Ayodhya News Today: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजिलेंस की गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं. यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकूत संपत्ति अर्जित किये जाने के मामले में दिए हैं.

पूर्व प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ बीते साल 22 नवंबर 2024 को अकूत संपत्ति अर्जित किए जाने के मामले की शिकायत की गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गृह विभाग ने विजिलेंस से साक्ष्य संकलन के लिए सिफारिश की थी.

डीजी विजलेंस मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य
इसी क्रम में जांच के बाद डीजी विजलेंस को कई महत्वपूर्ण और गंभीर साक्ष्य प्राप्त हुए. जिसकी विस्तृत पड़ताल के लिए डीजी विजिलेंस ने गोपनीय जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी. इससे अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश से कथित भ्रष्टाचारी प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार हटा दिया गया था. 

इससे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार पर संविदाकर्मी प्रभुनाथ मिश्र को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था. इस मामले में डॉ ज्ञानेंद्र कुमार पर अयोध्या थाना कोतवाली मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल इस मामले की जांच भी जारी है.

कई करोड़े के घोटाले के आरोप
पूर्व प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार पर कई करोड़ के घोटाले के आरोप हैं. अयोध्या मेडिकल कालेज में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाने में ज्ञानेंद्र कुमार का योगदान बताया जा रहा है. इसके अलावा ज्ञानेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त जांच पहले से ही चल रही है. साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश पर सतर्कता विभाग से गोपनीय विजलेंस जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें, इससे पहले अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में घिरे प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार को पद से हटाकर लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया था. उनकी जगह डॉ सत्यजीत वर्मा को नया कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया था. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के आदेश पर मेडिकल कॉलेज में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से किया गया.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget