एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना

UP Politics: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में अभी से रस्साकशी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक वीडियो विज्ञापन जारी किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. प्रदेश के प्रमुख सियासी दल प्रचंड जीत हासिल करने के लिए अभी से मतदातों को रिझाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

एक वीडियो विज्ञापन जारी कर समाजवादी पार्टी ने साल 2027 में यूपी में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लागू करने का ऐलान किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा कि "हम 2027 में ‘स्त्री सम्मान- समृद्धि योजना’ लाएंगे. और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे."

सपा ने जारी किया वीडियो
समाजवादी पार्टी के विज्ञापन को पार्टी प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है. इस विज्ञापन के लिए पार्टी ने अंकिता लोखंडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसमें यूपी की पूर्व सपा सरकार के जरिये शुरू की गई योजना का जिक्र किया गया है. इस वीडियो में बेरोजगारी, महिला शिक्षा और महंगाई जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है.

विज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरह से पिछली समाजवादी सरकार ने अपना वादा निभाया था, उसी तरह दोबारा आपके सबके आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी दोबारा अपनी सरकार बनाएगी. जिसके बाद पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) में शामिल आधी आबादी के चेहरे पर दोबारा मुस्कान छा जाएगी. 

सपा ने किया ये वादा
सपा की तरफ से दावा किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में "स्त्री सम्मान समृद्धि योजना" शुरू की जाएगी. इसके तहत सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इसके साथ महिलाओं और युवतियों को मोबाइल, प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा. इसके अलावा पीडीए पाठशाला से महिलाओं को हुनर सिखा कर रोजगार दिया जाएगा.

बता दें, उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें से आधी महिला वोटर हैं. प्रदेश में 15.29 करोड़ मतदाताओं में 8.14 करोड़ पुरुष और 7.15 करोड़ महिला मतदाता हैं. यूपी की सियासत में हालिया दिनों में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है. यही वजह है कि सपा ने महिला वोटरों को साधने के लिए विज्ञापन जारी किया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में जालसाजों ने पूर्व सीएम की बेच दी जमीन, 35 साल बाद केयर टेकर ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget