एक्सप्लोरर

Ayodhya News: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से पहले एक्शन में सीएम योगी, डिजिटल टूरिस्ट मैप तैयार करने के दिए निर्देश

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहें. साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं.

CM Yogi Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धर्मनगरी अयोध्या में आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत संतगणों से चर्चा की. साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन होना है. प्रधानमंत्री इस दौरान अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाले हैं   

सीएम योगी ने अधकरियों को निर्देश दिया कि धर्मनगरी अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए. पूरी अयोध्या राममय हो, स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं, भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं, जगह-जगह पर भजन सरिता का प्रवाह हो. राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ एवं धर्म पथ और अयोध्या एयरपोर्ट से बाईपास से नयाघाट जोड़ने वाले मार्ग से सम्बंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा कराया जाए.  

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि उनके फुटपाथ, श्रद्वालुओं के चलने के लिए हो और मुख्य कैरेज वे पर वाहन चले. जहां-जहां पर पर्याप्त चौड़ाई है उन स्थानों पर बैठने की व्यवस्था व अन्य जन सुविधायें विकसित की जाएं. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं. ऐसे में उनका भी सहयोग लें. साधु-संत गणों का मार्गदर्शन प्राप्त करें. पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया जाना चाहिए. 

"सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहें"

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम एवं जनसभा के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहें. इसके लिए अभी से सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुए समस्त तैयारियां पूर्ण करायें. प्रधानमंत्री की जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.  

"डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित करें"

इसके अलावा सीएम ने निर्देश दिया कि अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित करें. उसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी सभी भारतीय भाषाओं एवं भगवान श्रीराम से जुड़ने वाले प्रमुख देशों की भाषाओं व संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हों. 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में वृद्वि को देखते हुए अभी से सभी व्यवस्था करें.  

"होटल-धर्मशालाओं की बुकिंग रद्द करें"

सीएम ने कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्थानीय होटल एवं धर्मशालाओं को बुक करा लिया है उसको निरस्त किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन में कोई परेशानी न हो, क्योंकि उस दिन भारत के विशिष्ट आमंत्रित जन अयोध्या आयेंगे. हमारी जिम्मेदारी सभी की सुरक्षा के साथ-साथ स्वागत की भी है इसलिए सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने तैयार किया एक नया वर्ग, इन लाभार्थियों को साधने की बनाई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget