एक्सप्लोरर

मालदा में CM योगी का बड़ा आरोप- पश्चिम बंगाल में अराजकता, ईद में जबरदस्ती कराई जाती हैं गो हत्याएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है. ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं. बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती है.

West Bengal Assembly Election: चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज गया है. इसी सिलसिले में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंचे हैं. योगी ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार को कई मामलों में घेरने की कोशिश की है.

पश्चिम बंगाल के माल्दा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं तो पूरे देश को पीड़ी होती है. आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है. बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है.'' उन्होंने कहा कि ''बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है. आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है. ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं.''

योगी ने कहा कि ''पहले यूपी का नौजवान रोजगार के लिए बंगाल आता था. अब बंगाल का नौजवान रोजगार के लिए दिल्ली और यूपी में आता है. धोखे से यहां पर लव जिहाद की घटनाओं को बढ़ाया जा रहा है. हमने यूपी में इस पर कानून बना दिया है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि ''आज बंगाल में जय श्री राम के नारे को प्रतिबंधित करने का काम किया जाता है. जो रामद्रोही हैं उनका भी देश और बंगाल में कोई काम नहीं है. हमें यह संकल्प लेना है.''

जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं- योगी

यूपी के सीएम ने कहा कि ''मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है. इस बार बंगाल में टीएमसी सरकार की बारी है. जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है.''

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च, एक, छह, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. बीजेपी यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और गठबंधन को कड़ा मुकाबला दे रही है.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर तंज- सारे केंद्रीय मंत्री बारात लेकर पहुंचे, लेकिन बंगाल में इनका दूल्हा कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget