एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर तंज- सारे केंद्रीय मंत्री बारात लेकर पहुंचे, लेकिन बंगाल में इनका दूल्हा कौन?

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च, एक, छह, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. तेजस्वी ने कहा, एक भी बीजेपी के नेता का नाम बता दीजिए जो सरकार चलाने में ममता बनर्जी से ज्यादा अनुभवी हो.

West Bengal Assembly Election: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी काफी जोर लगा रही है, लेकिन पार्टी ने अभी तक चेहरा घोषित नहीं किया है. इसे लेकर ही तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा है.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी है. सारे केंद्रीय मंत्री लेकर बीजेपी बंगाल में बारात लेकर आई है. इनका दूल्हा कौन है? एक भी बीजेपी के नेता का नाम बता दीजिए जो सरकार चलाने में ममता बनर्जी से ज्यादा अनुभवी हो. जिस नेता को विधानसभा का अनुभव ही ना हो आप उसे सत्ता सौपेंगे?''

इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भेंट की. उन्होंने बिहार मूल के लोगों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. राज्य सचिवालय में बनर्जी के साथ भेंट करके बाहर निकलने के बाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ने से रोकना है. हालांकि उन्होंने पत्रकारों के इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि आरजेडी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके चुनाव लड़ेगी या नहीं. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आगामी चुनाव 'आदर्शों एवं मूल्यों' को बचाने की लड़ाई होगी.

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च, एक, छह, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. बीजेपी यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और गठबंधन को कड़ा मुकाबला दे रही है.

यह भी पढ़ें-

बिहार की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, CM नीतीश हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget