एक्सप्लोरर

एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, दो आईपीएस अफसरों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक्शन लेना शुरू कर दिया है। कानून व्यवस्था में लापरवाही की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ और प्रयागराज के एसएसपी को हटा दिया।

लखनऊ, संतोष कुमार। क्राइम कंट्रोल में विफलता और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति अब अफसरों पर भारी पड़ती जा रही है। क्राइम कंट्रोल में फेल हुए एक और एसएसपी को सरकार ने हटा दिया है एसपी प्रतापगढ़ के बाद एसएसपी प्रयागराज को हटाया है। एसएसपी एसटीएफ सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,समीक्षा मीटिंग में मुख्यमंत्री और डीजीपी की लगातार हिदायत और शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरने वाले पुलिस अफसरों पर अब सीधे कार्रवाई का डंडा चलाया जा रहा है। बीते चार अगस्त को सरकार ने जहां थानेदारों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसएसपी बुलंदशहर एन कोलांची को सस्पेंड किया था तो वही प्रतापगढ़ में लगातार हो रहे अपराध पर काबू न कर पाने वाले एसपी एस आनंद को हटा दिया गया। एसपी प्रतापगढ़ रहे एस आनंद की जगह एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह को प्रतापगढ़ के क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी दी गई। अब बीते 24 घंटे में लगातार हत्या की वारदातों से दहले प्रयागराज में नाराज मुख्यमंत्री ने एसएसपी प्रयागराज को भी हटा दिया है। एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर एसएसपी एसटीएफ सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज भेजा गया है।

इससे पहले सरकार ने ब्लैकमेलर को घूस लेकर छोड़ने के आरोप में एसपी बाराबंकी डॉक्टर सतीश को भी सस्पेंड कर दिया था। वहीं दूसरी ओर सोनभद्र कांड में लापरवाही बरतने वाले एसपी और डीएम को भी सरकार ने हटाने में देर नहीं की और लापरवाही बरतने वाले 14 अफसरों पर एफआईआर तक दर्ज करा दी।

मामला अपराध नियंत्रण का हो, भ्रष्टाचार की शिकायत का हो या फिर महिलाओं के साथ होने वाले अपराध। शासन ने हमेशा अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए फील्ड में तैनात अफसरों को हिदायतें दी और फटकार भी लगाई। लेकिन हिदायत और फटकार से ना सुधरने वाले अफसरों पर अब सरकार ने कार्रवाई का डंडा चलाना शुरू किया है और इस कार्रवाई का ताजा शिकार एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा हुए हैं। एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा को हटाए जाने से आईपीएस लॉबी में हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ से लेकर ललितपुर तक गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक हर जिले का कप्तान किसी भी लापरवाही पर कुर्सी जाने के खतरे को भांप कर काम करने में लग गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget