एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में उठा गोमती नगर मामले का मुद्दा, सीएम योगी ने गिना दिए आरोपियों के नाम

Lucknow News: लखनऊ घटना का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसमें बदमाशों को ताज होटल ब्रिज के नीचे से गुजर रहे बाइक पर पानी फेंकते हुए दिखाया गया. पीछे बैठी महिला गिर गई. अब पुलिस ने एक्शन लिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को गोमती नगर उत्पीड़न मामला छाया रहा. विपक्ष ने इस पर जमकर हंगामा किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम योगी ने कहा, "हमने गोमती नगर की घटना का संज्ञान लिया है. अपराधियों की सूची में पवन यादव और मोहम्मद अरबाज शामिल हैं. महिला सुरक्षा हमारे लिए एक बड़ा मुद्दा है और हमने हर बहन और बेटी को आश्वासन दिया है कि हम इसे गंभीरता से लेंगे."

मोहम्मद आरबाज और विराज साहू गिरफ्तार 

मामले में डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर और एडिशनल एसपी सहित पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, "अराजकता पैदा करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे."

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारी बारिश के दौरान लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में मोहम्मद अरबाज और विराज साहू नामक दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया. पवन यादव और सुनील यादव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

लखनऊ पुलिस ने क्या कहा?

लखनऊ पुलिस ने कहा, "अपराधियों को पकड़ने के हमारे निरंतर प्रयासों में हमने सबूतों के आधार पर दो और आरोपियों मोहम्मद अरबाज और विराज साहू को गिरफ्तार किया है. उन पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं."

वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन 

घटना का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसमें बदमाशों को ताज होटल ब्रिज के नीचे से गुजर रहे दोपहिया वाहन पर पानी फेंकते हुए दिखाया गया. पीछे बैठी महिला गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को तितर-बितर किया. पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने कहा कि पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने के लिए फुटेज की समीक्षा की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाईं.

ये भी पढ़ें: कलयुगी मां ने दिव्यांग बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget