एक्सप्लोरर

कलयुगी मां ने दिव्यांग बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kannauj News: आरोपी सोनी ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी. इस शादी के उपरांत उसका एक बेटा एक बेटी पैदा हुई, 12 साल का जतिन जो पैदायशी दिव्यांग था.

UP News: कन्नौज जिले के सौरिख थाना इलाके में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया. यहां एक कलियुगी मां ने अपने 12 वर्षीय पुत्र की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए कर दी कि उसका बेटा शारीरिक रूप से दिव्यांग और मानसिक विछिप्त था. बेटे की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने लिए कलियुगी मां ने कई कहानी बनाईं लेकिन पुलिस ने मामले की तह में जाकर सच्चाई सामने ला दी और हत्यारिन मां और उसके प्रेमी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया.

यह मामला सौरिख थाना के अम्बेडकर नगर मोहल्ले का है, यहां रहने वाले धर्मेंद्र ने 30 जुलाई को सौरिख थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे 12 वर्षीय पुत्र जतिन उर्फ भोलू की हत्या उसकी पत्नी सोनी गिहार और प्रेमी गुड्डू ने मिलकर हत्या कर दी है. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना सौरिख में धारा (103) 1 बीएनएस बनाम गुड्डू व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक जतिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई और पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो आरोपी गुड्डू व मृतक जतिन की माँ सोनी को गिरफ्तार कर लिया. इस पूछताछ के दौरान आरोपी सोनी ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी. इस शादी के उपरांत उसका एक बेटा एक बेटी पैदा हुई. 12 साल का जतिन जो पैदायशी दिव्यांग था दो साल पूर्व जब उसका मकान बन रहा था तभी उसकी मुलाकात गुड्डू से हुई और दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध बन गया, दो महीने पहले दोनों ने मिलकर शादी कर ली.

आरोपी सोनी ने बताया कि उसका बेटा जतिन हाथ-पैर से दिव्यांग के साथ साथ मंदबुध्दि भी था. कई बार इलाज कराया लेकिन जतिन ठीक न हुआ. जतिन की हरकतों से परेशान होकर मैंने और प्रेमी गुड्डू ने 29 जुलाई की रात जतिन के गले पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी और मृत जतिन को चुपचाप बरामदे में लिटा दिया और पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हो गई है.

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 12 वर्षीय जतिन मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग था इस कारण उसकी माँ परेशान रहती थी. परेशानी को दूर करने के लिए जतिन की माँ सोनी ने अपने प्रेमी व दूसरे पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

केदारनाथ में फंसे 425 यात्री एयरलिफ्ट, बारिश से हुए नुकसान की सीएम धामी ने ली जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget