एक्सप्लोरर

गोरखपुर में CM योगी का निर्देश- बरसात से पहले विकास परियोजनाएं पूरी हों, समय और गुणवत्ता पर जोर

Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएं

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएं ताकि बारिश के दौरान किसी भी विकास परियोजना में रुकावट न आए. सीएम योगी ने कहा कि हर परियोजना की समयसीमा तय होनी चाहिए और उसका काम तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना अनिवार्य है.

बरसात से पहले पूरा होना जरुरी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बरसात का मौसम निर्माण कार्यों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में खुले में चल रहे निर्माण कार्यों को बरसात से पहले निपटाना ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण हो चुका है, वहां अब तेजी से निर्माण कार्य कराया जाए. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हर 15 दिन में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें ताकि जिम्मेदारी तय हो सके.

जलभराव की समस्या न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि जून के दूसरे पखवाड़े से बरसात शुरू हो सकती है, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए. सभी नालों की समय से सफाई सुनिश्चित हो और गोड़धोइया नाला परियोजना को तेजी से पूरा किया जाए, जिससे शहर में जलभराव की समस्या न हो. सीएम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस दिशा में बेहतर काम हुआ है, अब इसे और सुधारने की जरूरत है.

नागरिक सुविधाएं प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी ने पेयजल, स्वच्छता और बिजली आपूर्ति जैसी नागरिक सुविधाओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो तथा फीडबैक लेकर उसे बेहतर किया जाए.

कानून व्यवस्था बनी रहे मजबूत

कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने दोहराया कि अपराधियों के प्रति प्रदेश की जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहे. चाहे घटना छोटी हो या बड़ी, पुलिस को हर शिकायत को गंभीरता से लेना होगा. उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग, पीआरवी की प्रतिक्रिया समय और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े न हों, सभी वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए. टेम्पो चालकों को भी निर्धारित स्टैंड पर ही रुकने की हिदायत दी जाए.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget